फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   truck crushed woman riding scooter In Lucknow her body dragged for 500 meters body parts scattered on road

ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला: 500 मीटर घिसटती रही लाश, सड़क पर बिखरे शव के चीथड़े; दृश्य देख कांप गए लोग

Sun, 16 Feb 2025 10:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Feb 2025 10:53 AM IST
सार

लखनऊ में ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। पहिए में फंसकर उसकी लाश 500 मीटर तक घिसटती रही। सड़क पर शव के चीथड़े बिखर गए। दृश्य देख लोग कांप गए। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
truck crushed woman riding scooter In Lucknow her body dragged for 500 meters body parts scattered on road
हंगामा करते लोग, नीरू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। वह ट्रक में फंसकर वह 500 मीटर तक घिसटती चली गई। बुद्धेश्वर चौराहे के पास ट्रक से छिटककर महिला दूर जा गिरी। नशे में चूर चालक ट्रक में फंसी स्कूटी लेकर भाग निकला। करीब एक किलोमीटर दूर जाकर स्कूटी भी दूरी जा गिरी। पुलिस ने 10 किलोमीटर पीछा करके आरोपी चालक को पकड़ लिया। 

विज्ञापन


हादसा पारा थाना क्षेत्र के मोहान रोड इलाके में हुआ। हंसखेड़ा के बुद्धनगर निवासी हरिपाल सिंह आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। वह ऑटो चलवाते हैं। उनकी पत्नी नीरू सिंह (53) घर से टिफिन सर्विस चलाती थीं। शनिवार शाम आठ बजे नीरू इलेक्ट्रिक स्कूटी से बुद्धेश्वर पिंक सिटी निवासी परिचित से मिलने जा रही थीं। 
विज्ञापन


बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के नीचे पुलिस बूथ से दस कदम पहले पीछे से आ रहे सीमेंट लदे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। नीरू ट्रक के पहिया में फंस गईं। वह शोर मचाती रहीं, पर चालक ने ट्रक नहीं रोका। 500 मीटर घिसटने के बाद उनकी मौत हो गई। बुद्धेश्वर चौराहे पर झटका लगने से नीरू ट्रक से छिटककर दूरी जा गिरीं। उनका क्षत-विक्षत शव देख लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग निकला। स्कूटी ट्रक में ही फंस रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 किलोमीटर पीछा कर आरोपी चालक को पकड़ा

काकोरी नहर रोड पर एक किलोमीटर जाकर स्कूटी ट्रक से छिटककर गिरी। पुलिस की गाड़ी पीछा करते हुए पहुंची। ट्रक चालक को रोकने का प्रयास किया। चालक ने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मारने की कोशिश की। करीब 10 किलोमीटर पीछा करने के बाद आरोपी चालक ने ट्रक रोका। 


इसके बाद उतरकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। आरोपी चालक काकोरी के सकरा का रहने वाला संजय है। नीरू के परिवार में बेटा अविनाश व बेटी अंजलि है। हरिपाल की तहरीर पर पारा पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ट्रैफिक व स्थानीय पुलिस के खिलाफ भड़का लोगों का गुस्सा

हादसे के बाद नाराज लोगों ने बुद्धेश्वर चौराहे पर प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन हादसे होते रहते हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते। 



बुद्धेश्वर चौराहे के चारों ओर अवैध तरीके से ई रिक्शा, टेंपो, बस स्टैंड चल रहे हैं। लोगों ने पारा व ट्रैफिक पुलिस पर वसूली का आरोप भी लगाया। बुद्धेश्वर विकास महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री सोनी गौतम ने कहा कि पुलिस पिकेट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और थाने के पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन ट्रक को पकड़ना मुनासिब नहीं समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed