{"_id":"5e5508678ebc3ef3ea5fedb2","slug":"truck-cleaner-died-when-he-touches-high-tension-line-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से सरिया उतारते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया क्लीनर, मौके पर ही दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से सरिया उतारते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया क्लीनर, मौके पर ही दर्दनाक मौत
Tue, 25 Feb 2020 05:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Feb 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
हादसे में हुई ट्रक क्लीनर की मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या जिले में एक ट्रक से सरिया उतारते वक्त ट्रक क्लीनर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
अयोध्या थाना के अंतर्गत मौसी वाला बाजार के पास स्थित बलिया साबरी गांव में ट्रक क्लीनर सरिया उतार रहा था तभी हाईटेंशन तार से सरिया टकराने पर वह करेंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रक से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे अंबेडकर नगर के थाना भीटी का रहने वाला ट्रक ड्राइवर अपने क्लीनकर राम सिंगार दुबे (48) के साथ ट्रक लदे सरिया को उतारने के लिए थाना कैंट स्थित मौसी वाला बाजार के पास स्थित फलिया शाहाबादी गांव पहुंचे।
विज्ञापन
जहां क्लीनर राम सिंगार ट्रक के ऊपर चढ़कर सरिया उतरवाने में मदद कर रहा था तभी एक सरिया ट्रक के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार छू गई। जिससे करंट की चपेट में आए क्लीनर की मौत हो गई।