फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   troubles in minority welfare loan scheme

13 साल बाद शुरू हुई अल्पसंख्यक कल्याण की ऋण योजना, संचालन पर फंसा पेच

Sat, 12 Dec 2020 01:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 12 Dec 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
troubles in minority welfare loan scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश में 13 साल बाद शुरू हुई अल्पसंख्यक कल्याण की ऋण योजना के संचालन पर पेच फंस गया है। शासन ने योजना को एससी-एसटी वित्त विकास निगम की तर्ज पर संचालित करने के आदेश दिए हैं। इससे जहां योजना के अटकने की आशंका है, वहीं लाभार्थियों को बैंकों के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार मुहैया कराने के लिए अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम 6 फीसदी वार्षिक ब्याज की दर से बगैर बैंक के चक्कर लगवाए ऋण मुहैया कराता है। इसी कड़ी में 27 जिलों से टर्मलोन के लिए 572 लोगों के चयन की औपचारिकता पूरी कर अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर इन्हें ऋण बांटने की तैयारी थी, लेकिन प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण ने उप्र वित्त विकास निगम को टर्मलोन योजना एससी-एसटी वित्त विकास निगम की भांति संचालित करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो एससी-एसटी वित्त विकास निगम सब्सिडी के साथ बैंक के जरिये लाभार्थियों को लोन उपलब्ध करवाता है, लेकिन अल्पसंख्यक समुदाय को मिलने वाले लोन में सब्सिडी नहीं है। हालांकि उप्र. अल्पसंख्यक वित्तीय विकास निगम के महाप्रबंधक आरपी सिंह कहते हैं कि योजना के संचालन में कोई रुकावट नहीं है। दिसंबर में सभी औपचारिकता पूरी कराकर लोन का वितरण कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed