{"_id":"693f204d02d2773d340d2a19","slug":"troubled-by-threats-the-young-man-committed-suicide-lucknow-news-c-13-lko1070-1515810-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धमकियों से परेशान होकर युवक ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धमकियों से परेशान होकर युवक ने की थी खुदकुशी
Mon, 15 Dec 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
सूरज अवस्थी की फाइल फोटो।
लखनऊ। मड़ियांव नौबस्ता निवासी सूरज अवस्थी (21) ने धमकियों से परेशान होकर 30 नवंबर को गुडंबा के शिवानी विहार कॉलोनी स्थित क्लीनिक में आत्महत्या कर ली थी। यह आरोप उनकी मां करुणा देवी ने लगाया है। धमकी देने का आरोप खुशी मिश्रा, उसके पिता संजय मिश्रा, मां गीता मिश्रा, क्लीनिक संचालक डॉ. विवेक श्रीवास्तव और खुशी के मकान मालिक पर है। करुणा की तहरीर पर गुडंबा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का एफआईआर दर्ज की है।
करुणा देवी के मुताबिक उनका बेटा डॉ. विवेक श्रीवास्तव की क्लीनिक पर काम करता था। उनका आरोप है कि क्लीनिक पर बेटे की मुलाकात खुशी से साजिश के तहत करवाई गई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्रेम-प्रसंग हो गया। इसके बाद सभी आरोपी सूरज पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगे और उसे धमकाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने सूरज से 10 लाख रुपये व जेवर की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसके खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर सूरज ने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सूरज व खुशी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। मां के लगाए गए आरोप की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।