फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Troubled by threats from his wife and her lover, the young man committed suicide

Lucknow News: पत्नी व उसके प्रेमी की धमकियों से परेशान होकर युवक ने की थी खुदकुशी

Sun, 06 Jul 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Troubled by threats from his wife and her lover, the young man committed suicide
मोहनलालगंज। क्षेत्र के कुटी निवासी मजदूर महेश (36) ने बुधवार को पत्नी और उसके प्रेमी की धमकियों से परेशान होकर जान दे दी थी। मामले में महेश की मां सुशीला ने बहू व उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मां सुशीला का आरोप है कि बहू मंजू व भाटन खेड़ा गांव निवासी अच्छे राम के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस कारण बेटे का आए दिन मंजू से विवाद होता था। बुधवार को बेटा काम से घर लौटा था। एक बार फिर पति-पत्नी के बीच प्रेमी को लेकर विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद आरोपी मंजू घर से चली गई थी। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था। मां सुशीला का आरोप है कि बहू और अच्छे राम आए दिन बेटे को धमकी भी दे रहे थे। इससे परेशान होकर ही उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


प्रेमी संग अपने पति को जेल भेजने की रची थी साजिश

इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक, पूछताछ में मंजू ने बताया कि उसके व अच्छे राम के प्रेम प्रसंग में पति महेश रोड़ा बन रहा था। इसे जेल भेजने के लिए दोनों ने एक साजिश भी रची थी। इसके तहत अच्छे राम ने अपने घर में चोरी होने का आरोप लगाते हुए महेश के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। मगर, पुलिस को जांच में घटना फर्जी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed