{"_id":"69ee7724c0dcfed5de06886c","slug":"troubled-by-the-harassment-of-his-live-in-partner-the-young-man-committed-suicide-lucknow-news-c-13-lko1070-1709944-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लिवइन पार्टनर की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लिवइन पार्टनर की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने की थी खुदकुशी
Mon, 27 Apr 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के मटियारी निवासी आकर्ष मिश्रा ने लिवइन पार्टनर आकांक्षा वर्मा की प्रताड़ना से परेशान होकर 21 अप्रैल को आत्महत्या की थी। आकर्ष के पिता बस्ती के बेलसड़ निवासी राजेश चंद्र की तहरीर पर चिनहट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
राजेश का आरोप है कि आकांक्षा आकर्ष को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। उसने आकर्ष पर दबाव बनाकर एक लाख रुपये का लोन भी लिया था। 21 अप्रैल को शाम करीब पांच बजे दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद आकांक्षा घर से चली गई।
आकर्ष ने आकांक्षा से वीडियो कॉल पर बात की, फिर एक घंटे बाद फंदा लगा लिया। पिता का आरोप है कि आकांक्षा को खुदकुशी की जानकारी थी, लेकिन उसने देर रात करीब 11 बजे पुलिस को बताया। निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आकर्ष के फोन की जांच की जा रही है। आकांक्षा को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।