फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Troubled by the foul smelling sewer, residents burnt the effigy of the Jalkal General Manager and protested.

Lucknow News: बदबूदार सीवर से परेशान लोगों ने जलकल महाप्रबंधक का पुतला फूंका, जताया विरोध

Sun, 08 Feb 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the foul smelling sewer, residents burnt the effigy of the Jalkal General Manager and protested.
प्रदर्शन करते लोग।
लखनऊ। फैजुल्लागंज में बदबूदार सीवर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान हैं। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को श्याम विहार कॉलोनी में जलकल महाप्रबंधक का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

श्याम विहार कॉलोनी, प्रजापति टावर, संतकबीरनगर कॉलोनी, प्रीतिनगर, कृष्णलोकनगर, गायत्रीनगर, इंद्रपुरी, महर्षिनगर, भरतनगर, यशनगर, नौबस्ता, कसाईबाड़ा, श्रीनगर, हरिओमनगर, बेरी होटल आदि कॉलोनियों में बदबूदार सीवर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान हैं। भीषण बदबू के बीच लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। इसकी शिकायतें पार्षद, विधायक, जलकल आदि से कई बार की गईं, लेकिन पिछले दो महीने से कोई सुनवाई तक नहीं हुई। इससे परेशान नागरिकों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी के नेतृत्व में जलकल विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान गुड़िया सिंह, अभिषेक मिश्र, सूरज कश्यप मौजूद रहे।

प्रदर्शन करते लोग।

प्रदर्शन करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed