फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Troubled by harassment from his live-in partner, a property dealer committed suicide

Lucknow News: लिवइन पार्टनर की प्रताड़ना से परेशान होकर प्रॉपर्टी डीलर ने दी थी जान

Sun, 22 Jun 2025 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Troubled by harassment from his live-in partner, a property dealer committed suicide

विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के हरिनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर आशीष त्रिपाठी (45) की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। उनकी पत्नी शालिनी त्रिपाठी ने पति की लिवइन पार्टनर हरदोई के अतरौली नारायणपुर निवासी सुनीता शुक्ला पर पति को आत्महत्या के उकसाने का केस ठाकुरगंज थाने में दर्ज कराया है।


इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि गत 14 जून को आशीष ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। मामले में शुक्रवार को उनकी पत्नी शालिनी ने सुनीता के खिलाफ पति को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। शालिनी के मुताबिक, आशीष की कुछ साल पहले सुनीता से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद सुनीता ने उन्हें प्यार के जाल में फंसा लिया। शालिनी को जब इसका पता चला तो उन्होंने विरोध भी किया, लेकिन पति ने उनकी बात नहीं सुनी। इससे नाराज होकर वह दो बेटियों को लेकर इंदिरानगर मायके चली गई। इसके बाद सुनीता आशीष के साथ लिवइन में रहने लगी और उसने आशीष से धीरे-धीरे करके रुपये व जेवरात हड़प लिए। साथ ही उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी। इससे आहत होकर आशीष ने जान दे दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी सुनीता के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed