फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Troubled by blackmailing, a woman attempted suicide

Lucknow News: ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

Wed, 04 Jun 2025 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Troubled by blackmailing, a woman attempted suicide
लखनऊ। पारा निवासी महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये ऐंठ लिए। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया, लेकिन घरवालों ने बचा लिया। आरोपी ने परेशान करना नहीं छोड़ा। पीड़िता ने सोमवार को रायबरेली निवासी आरोपी विमल शुक्ला उर्फ रिंकू और उसके भाई वेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक, रायबरेली की मूल निवासी है। आरोपी विमल उसका पूर्व परिचित है। दो जुलाई 2024 को कहीं से नंबर हासिल कर उसने पहली बार कॉल की। इसके बाद आए दिन बात होने लगी। इस बीच आरोपी ने पारा के घर का पता हासिल कर लिया। नवंबर 2024 में एक दिन उनके घर कोल्ड ड्रिंक लेकर पहुंचा। पीड़िता के घर में अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह अचेत हो गईं। थोड़ी देर बार चेतना आने पर कपड़े अस्त व्यस्त मिले।
विज्ञापन


विरोध करने पर विमल ने उनका अश्लील वीडियो बना लेने की बात कही और ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी आरोपी ने ब्लैकमेल करना नहीं छोड़ा। विमल का भाई वेद भी उन्हें धमका कर रुपये मांगने लगा। इससे परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या करने लगी, लेकिन पति ने बचा लिया। कारण पूछने पर महिला ने पूरी बात पति को बता दी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed