{"_id":"5d1cfa888ebc3e3c99324140","slug":"trolley-truck-crashed-on-overbridge-truck-driver-dies-faizabad-desk-news-lko468735653","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्राला से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्राला से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर स्थित भेलसर ओवरब्रिज के ऊपर बुधवार भोर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद खड़ी गिट्टी लदे ट्रॉला में एक गाड़ी को ओवरटेक करते समय राजस्थान से नेपाल जा रहा ट्रक पीछे से घुस गया। हादसे में ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि, क्लीनर घायल हो गया।
बुधवार भोर करीब 2:45 बजेे राजस्थान से प्याज लादकर नेपाल जा रहा भेलसर चौराहे पर स्थित ओवरब्रिज पर एक गाड़ी को ओवरटेक करते समय पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक हरिकरण (42) निवासी महियासर देगाना जिला नागौर राजस्थान व क्लीनर दिनेश पुत्र पुखराज निवासी जोधपुर राजस्थान घायल गए।
घायल क्लीनर ट्रक से किसी तरह निकल गया। लेकिन, चालक बुरी तरह ट्रक में फंस गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी निर्मल सिंह ने काफी मशक्कत के बाद चालक को ट्रक से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के घर वालों को सूचना दी गई है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।