{"_id":"642487e6ad62f1d4ad03b344","slug":"triveni-came-three-and-a-half-hours-late-and-nauchandi-three-and-a-half-hours-late-raebareli-news-c-13-1-155304-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: त्रिवेणी साढ़े तीन व नौचंदी पौने तीन घंटे देर से आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: त्रिवेणी साढ़े तीन व नौचंदी पौने तीन घंटे देर से आई
Thu, 30 Mar 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ट्रेनों की समय सारिणी बिगड़ी हुई है। त्रिवेणी एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, जनता मेल समेत कई महत्वपूर्ण गाड़ियां देर से आने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।बुधवार को सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस सबसे ज्यादा साढ़े तीन घंटे देर से आई।
सहारनपुर से प्रयागराज संगम जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी पौने तीन घंटे विलंब से आने के कारण यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल एक घंटे विलंब से आई। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल ढाई घंटे से ज्यादा लेट रही तो हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल पौन घंटे विलंब से आई।
वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता मेल पौन घंटे लेट रही। भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस एक घंटे और मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें लंबी दूरी का सफर तय करती हैं, जिससे पिछले स्टेशनों से ही लेट आ रही हैं।
विज्ञापन
छात्र का बैग छूटा, आरपीएफ ने खोजकर सौंपा
रायबरेली/परशदेपुर। प्रतापगढ़ से कानपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक छात्र का बैग छूट गया, जिसे लखनऊ में आरपीएफ ने खोज निकाला। छात्र को अपना बैग मिला तो वह खुशी से चहक उठा। नसीराबाद के शिव नगर निवासी करुण शंकर मोदनवाल का पुत्र गौरव (18) मंगलवार को इंटरसिटी से सफर कर रहा था। गौरव ने बताया कि वह जायस स्टेशन से सवार हुआ और रायबरेली में उतरा। वह एक कोचिंग में एसएससी की तैयारी कर रहा है। किताबों-कॉपियों से भरा उसका बैग ट्रेन में छूट गया। स्टेशन लौटा तो ट्रेन जा चुकी थी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि बैग छूटने की सूचना सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को मिली, जिस पर चारबाग लखनऊ पर ट्रेन के पहुंचते ही आरपीएफ ने बैग खोज निकाला। गौरव को बैग सौंप दिया गया है। (संवाद)