फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Triveni and Nauchandi stopped to give pass to other trains

Lucknow News: दूसरी ट्रेनों को पास देने के लिए रोकी त्रिवेणी व नौचंदी

Sat, 01 Jun 2024 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Jun 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Triveni and Nauchandi stopped to give pass to other trains
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर महज इसलिए रोक दिया गया क्योंकि दूसरी ट्रेनों को पास कराना था। नौचंदी एक्सप्रेस को ऊंचाहार स्टेशन पर करीब 35 मिनट और त्रिवेणी एक्सप्रेस को रायबरेली स्टेशन पर करीब 25 मिनट तक रोका गया। इससे ट्रेन में बैठे यात्री परेशान हो गए। भीषण गर्मी से काफी यात्री बोगियों से बाहर निकल कर प्लेटफार्म पर टहलने लगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ऊंचाहार स्टेशन पर 25 मिनट की देरी से पहुंची, लेकिन 35 मिनट तक रोके जाने की वजह से लेटलतीफी बढ़कर एक घंटे हो गई। यह गाड़ी इसलिए रोकी गई, क्योंकि प्रयागराज की ओर से गंगा गोमती एक्सप्रेस आ रही थी। प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस ऊंचाहार स्टेशन पर करीब पौन घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

शाम को टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस अपने तय समय पर रायबरेली स्टेशन पहुंची, लेकिन 25 मिनट तक रोके जाने के कारण लेट हो गई। त्रिवेणी एक्सप्रेस जिस दिशा में जानी थी, उसी दिशा से इंटरसिटी एक्सप्रेस आ रही थी इसलिए त्रिवेणी एक्सप्रेस को रोका गया। प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे देर से पहुंचने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि रायबरेली से ऊंचाहार के आगे तक रेलवे ट्रैक की सिर्फ एक लाइन है। इस वजह से इस रूट पर ट्रेनों को पास कराने में दिक्कत होती है। यही वजह रही कि रायबरेली स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस देर तक खड़ी रही। नौचंदी एक्सप्रेस के साथ ही यही समस्या आई।

मुंबई से आने वाली समर स्पेशल ट्रेन आठ घंटे लेट
रायबरेली। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई समर स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी ने भी परेशान कर दिया है। शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से बनारस जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन आठ घंटे विलंब से पहुंची। सुबह आने वाली यह गाड़ी दोपहर बाद पहुंची। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल सवा दो घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल डेढ़ घंटे, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस सवा घंटे और लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल (पैसेंजर ट्रेन) एक घंटे विलंब से पहुंची।

प्रयागराज और चंडीगढ़ के बीच दौड़ने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस (अप-डाउन दोनों) दो-दो घंटे देर से आईं। बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रयागराज से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग पौन घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed