फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Triple Talaq Bill : Some strange cases of triple talaq

बिल पास होने के बाद भी तीन तलाक के मामले कर रहे हैरान, किसी की काटी नाक तो किसी का हुआ हलाला

Thu, 08 Aug 2019 06:01 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 08 Aug 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
Triple Talaq Bill : Some strange cases of triple talaq
तीन तलाक : फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
तीन तलाक बिल पास होने के बाद इसका प्रभाव कैसा है?  इससे मुस्लिम महिलाओं को कितना फायदा पहुंचा ? इसका अनुमान लगाना अभी जल्दबाजी होगा। इतना साफ है कि अब यह पहले जितना आसान नहीं रहा। सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2017 में तीन तलाक को गैर-कानूनी करार दिया था। तीन तलाक विधेयक लोकसभा में तीन बार पारित हुआ, लेकिन यह दो बार राज्यसभा में अटक गया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने तीसरी बार इस विधेयक को राज्यसभा में पेश किया जहां उन्हें सफलता हासिल हुई। राष्ट्रपति की सहमति के बाद तीन तलाक का विधयेक अब कानून का रूप ले चुका है। इसके बाद भी कुछ ऐसे केस सामने आ रहे हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर: दहेज न मिलने पर पति ने कुवैत से व्हाट्सएप पर दिया तीन तलाक, पुलिस से लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शादी के एक माह बाद ही नौकरी करने कुवैत गए शौहर ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को व्हाट्सएप पर तलाक दे दिया। युवक ने तलाकनामे के अरबी व अनुवाद किए हुए कागजात भेजने के साथ ही मौखिक रिकॉर्डिंग भेजकर भी तलाक की पुष्टि की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

सीतापुर: दहेज में बाइक न मिलने से नाराज शौहर ने तीन तलाक देकर महिला की नाक काटी

तीन तलाक को भले ही आपराधिक बना दिया गया हो लेकिन इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला सीतापुर के खैराबाद कस्बे के तुर्क पट्टी मुहल्ले का है। यहां दहेज में बाइक न मिलने से नाराज एक शौहर ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देने के बाद उसकी नाक काट दी। महिला को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पति ने दिया तीन तलाक, देवर ने किया हलाला, पति-देवर समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट

दहेज में दस लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने ससुराल वालों ने विवाहिता मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही पति ने उसको एक बार में तीन तलाक भी दिया। तीन तलाक के बाद हलाला के नाम पर देवर ने दुष्कर्म किया। 

यूपी: बच्चे नहीं हुए तो किया दूसरा निकाह, फिर दिया तीन तलाक

जाजमऊ में निकाह के दस साल बाद बच्चे न होने पर एक शख्स ने दूसरा निकाह कर लिया। विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी को पीटा और चाकू से कई वार किए। फिर एक साथ तीन तलाक दे दिया।

 

कुछ महिलाओं ने दिखाई हिम्मत

तीन तलाक कानून का असर नजर आने लगा है। मंगलवार को 26 साल पुराना घर टूटने से बचा। पति ने पत्नी को कागज पर तलाक लिखकर दिया था लेकिन नारी उत्थान केंद्र में पुलिसकर्मियों के सामने ही पत्नी ने कागज फाड़ दिया और कहा कि अब यह नहीं चलेगा। काउंसलर ने समझाया जिस पर पति भी मान गया। दंपती ने एक दूसरे का हाथ थामा और खुशी खुशी अपने घर की ओर चले गए हैं।

25 साल की शादी, 10 बच्चों के बाद पति ने दिया तलाक, कानून से आस

भले ही कानून बन गया हो, लेकिन तीन तलाक के मामले नहीं थम रहे हैं। मथुरा के बाद अब फिरोजाबाद जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने शादी के 25 साल बाद अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed