फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   triple murder case in sitapur.

बेटियों संग मां की भी हुई थी हत्या, दरिंदों ने महिला व एक बेटी से की थी हैवानियत, बोरे में मिली लाश

Tue, 16 Jan 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Jan 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
triple murder case in sitapur.
लाश का मुआयना करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में दो बच्चियों की हत्या कर नहर में फेंके गए शव की घटना के रहस्य से पर्दा उठ गया है। दरिंदों ने दो बहनों की ही नहीं, बल्कि उनकी मां भी हत्या कर दी थी। उन्होंने पहले मां व एक बेटी के साथ रेप किया, जिसके बाद दो बहनों व उनकी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनकी निशानदेही पर बच्चियों की मां का भी शव बरामद कर लिया है। बच्चियों की मां का शव शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरिया के निकट सरायन नदी से बरामद किया गया है। शव को बोरे में बांधकर नदी में डाला गया था।
विज्ञापन


बता दें कि हरगांव थाना क्षेत्र में बीते रविवार सुबह पुलिस ने उमरिया पुल व कबीरपुर रिक्शा पुल के करीब नहर में दो बच्चियों के शव बरामद किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन बच्चियों में बड़ी बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई थी। सोमवार को बच्चियों के ननिहाल पक्ष ने दोनों की शिनाख्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बच्चियों के मामा ने पुलिस को बताया कि बच्चियों की मां भी लापता है। मां के गायब होने के बाद पुलिस मां की तलाश में जुट गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला के साथ बुटीक में हिस्सा बंटाने वाले उसके मित्र आवास विकास कॉलोनी निवासी नवीन उर्फ विमल गुप्ता समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसी बीच इस घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवनपुर निवासी दिलीप शर्मा व खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी जुबेर के नाम सामने आए।

...और इस तरह वारदात से उठता गया पर्दा

triple murder case in sitapur.
सरायन नदी में मिली लाश - फोटो : amar ujala

पुलिस ने तीनों से कड़ाई से पूछताछ की तो रहस्य से पूरी तरह से पर्दा उठता चला गया। सूत्र बताते हैं कि दिलीप शर्मा ने शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नैपालापुर चौराहे पर लहरपुर रोड के किनारे मोबाइल की दुकान खोल रखी है। महिला अपनी दोनों बेटियों को लेकर नवीन गुप्ता के साथ उस दुकान पर गई थी। यहां पर जुबेर, दिलीप के साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे। रात के वक्त पांचों ने महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसी बीच एक आरोपी ने महिला की बड़ी बच्ची को भी अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद मां व उसकी दो बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में पांचों आरोपियों ने तीनों के शव बोरियों में बांधे और चौपहिया वाहन से लेकर निकल पड़े। दरिंदों ने पहले मां का शव खजुरिया गांव के निकट सरायन नदी में फेंका।

इसके बाद बच्चियों के शव को लेकर हरगांव थाना क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर दरिंदों ने बारी-बारी से उमरिया व कबीरपुर रिक्शा पुल के निकट बच्चियों के शव नहर में फेंक दिए और मौके से भाग गए। पांचों ने सोचा था, कि उन्होंने जो कुछ भी किया, उसे कोई जान नहीं सकेगा, लेकिन बच्चियों के शव की शिनाख्त होते ही अचानक नवीन उर्फ विमल पुलिस के सामने आ गया।

संदेह होते ही हिरासत में लिया गया आरोपी

triple murder case in sitapur.
नदी के किनारे लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala

इत्तेफाक से एसपी आनंद कुलकर्णी वहीं पर ही थे, जिन्होंने नवीन की बातों पर संदेह होते ही उसे हिरासत में ले लिया था। नवीन उर्फ विमल पुलिस के हाथ क्या लगा, इस घटना के राज से पर्दा उठता चला गया। पुलिस इस घटना में शामिल दो अन्य लोगों के नाम बताने से परहेज कर रही है।

मामले पर पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी का कहना है कि इस वारदात को पांच लोगों द्वारा अंजाम दिया जाना बताया जा रहा है। इसमें नवीन गुप्ता, दिलीप शर्मा व जुबेर नाम के तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तीनों की निशानदेही पर शहर कोतवाली क्षेत्र में सरायन नदी से बच्चियों की मां का शव बरामद किया गया है। आरोपियों ने महिला व उसकी दो बच्चियों की हत्या की है। इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed