फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   trip to nawabganj bird sanctuary

इस वीकेंड पंछियों की सोहबत में...

Tue, 03 Sep 2013 11:59 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 03 Sep 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
trip to nawabganj bird sanctuary

नवाबगंज पक्षी अभयारण्य, उन्नाव

विज्ञापन

लखनऊ से दूरी - 35 किलोमीटर
कब आया वजूद में - 1984
पंछियों की प्रजातियां - करीब 500
क्षेत्रफल- करीब तीन वर्ग किलोमीटर

अगर आप दफ्तर से ऊब चुके हैं और घर-परिवार या दोस्तों के साथ कुछ घंटे की ड्राइव पर किसी शांत और खूबसूरत जगह पर वीकेंड बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम मुफीद है।

यहां दरख्त भी हैं और उनके बाशिंदे भी। यहां बाइक से जाना मुमकिन है और कार से भी। बस और टैक्सी भी आपको इस खूबसूरत जगह ले जा सकती हैं। लखनऊ के किसी भी कोने से यहां पहुंचने में ज्यादा से ज्यादा 2 से ढाई घंटे का वक्त लगेगा और आप पहुंच जाएंगे 500 से ज्यादा अनोखे पंछियों के घर में।
विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर रोड पर मौजूद नवाबगंज पक्षी अभयारण्य में हजारों पंछियों के घोंसले हैं, एक खूबसूरत झील है और खूबसूरत-चंचल हिरनों का पार्क भी। आपको शायद ही पता होगा कि नवाबगंज पक्षी अभयारण्य विदेशी पंछियों को बेहद पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हर साल नवंबर से मार्च के बीच हजारों पंछी 5000 किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर तय करके यूरोपीय देशों से यहां आते हैं। पिछले कुछ बरसों में नेपाल, राजस्थान और हिमांचल प्रदेश के भी पंछियों की कुछ प्रजातियां यहां बसने लगी हैं। इसकी वजह यहां मौजूद झील है, जिसकी वजह से पंछी यहां बसेरा बनाना पसंद करते हैं।

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए जन्नत सरीखी हो सकती है। उगते-ढलते सूरज के बीच पंछियों की कलाबाजियों को कैमरे में कैद करना आपके लिए अद्भुत अनुभव हो सकता है।

पिकनिक के लिहाज से यह जगह उम्दा है, तो ज्ञान का भंडार भी यहां मौजूद है। अभयारण्य में मौजूद बर्ड इंटरप्रेटेशन सेंटर से आपको कई राचक जानकारी भी हासिल हो सकती हैं। प्रवासी पंछियों की फेहरिस्त में ग्रेलैग गूज, पिनटेल, कॉटन टील, रेड क्रेस्टेड पोचर्ड, गैडवाल, कूट और मैलर्ड शामिल हैं।

खास जानकारी - 1975 तक इसे प्रियदर्शनी पक्षी विहार के नाम से जाना जाता था। यहां मौजूद कैंटीन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमवंती नंदन बहुगुणा ने किया था।

यह कैंटीन आजकल एक बेहतरीन रेस्तरां का रूप ले चुकी है, जिसे सुरखाब रेस्तरां के नाम से जाना जाता है। यहां एक बीयर बार भी है। रेस्तरां में प्री-बुकिंग के लिए (05143-277360 or 05143-277050) पर संपर्क किया जा सकता है।

एंट्री फीस- भारतीय नागरिकों के लिए 30 रुपये का टिकट है और पांच साल से कम उम्र के बच्चों की एंट्री मुफ्त है। विदेशी पर्यटकों के लिए एंट्री फीस 350 रुपये है।

नाइट स्टे- यहां आपके ठहरने का भी पूरा इंतजाम है। अभ्यारण्य में ही मौजूद उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रियदर्शनी मोटेल में 05143-277050 पर संपर्क करके प्री-बुकिंग करवाई जा सकती है।


इसके अलावा, नवाबगंज कस्बे में ठहरने के कई अन्य स्थान हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 0522-2612291 पर संपर्क कर सकते हैं या इस मैप http://goo.gl/I4uGb की हेल्प ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed