फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tribute to lachchoo maharaj by kathak

कलाकारों ने किया लच्छू महाराज को नमन

Thu, 01 Sep 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
tribute to lachchoo maharaj by kathak
लखनऊ। पंडित लच्छू महाराज की जयंती और कथक केंद्र की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय नमन समारोह का आयोजन संगीत नाटक अकादमी की ओर से किया गया। कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से लच्छू महाराज को नमन किया गया।
विज्ञापन

अकादमी के अध्यक्ष डॉ. राजेश्वर आचार्य ने कहा कि महापुरुष अपने कृतित्व और अपने यश और काया से हमारे बीच जीते है। अकादमी के सचिव तरुण राज ने कहा कि कथक केंद्र ने 50 साल की लंबी यात्रा पूरी की है। कथक केंद्र से कई विख्यात गुरु और शिष्य जुड़े। समारोह में नगर की युवा नृत्यांगना ईशा व मीशा ने अद्भुत नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही बिरजू महाराज के पौत्र ने नृत्य सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में स्विटजरलैंड से आई पाली चंद्रा ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। संचालन अलका निवेदन ने किया। इप्शिता मिश्र, नयनिका घोष की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

बिरजू महाराज के पौत्र का नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
नमन की प्रथम संध्या पर पद्म विभूषण बिरजू महाराज के पौत्र त्रिभुवन महाराज का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। विश्व केकई अलग-अलग देशों में वे अपनी प्रस्तुतियों की छाप छोड़ चुकेहैं। त्रिभुवन महाराज विश्व विख्यात तबलावादक जाकिर हुसैन के साथ भी मंच साझा कर चुके हैं। त्रिभुवन महाराज ने बताया कि कला की प्रेरणा अपने दादा जी से मिली। त्रिभुवन महाराज ने सबसे पहले शिव पार्वती के अर्धनारीश्वर जो कि बिरजू महाराज द्वारा रचित है, की प्रस्तुति दी। इसमें कवित्त भी शामिल है। उनके साथ संगत पर थे राहुल विश्वकर्मा, सितार पर श्याम रस्तोगी और गायन में वारिस खान। संचालन व बोल पढ़ंत गुरु जय किशन महाराज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed