फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tribute to Avadh Kokila through memoirs

Lucknow News: संस्मरणों से अवध कोकिला को दी श्रद्धांजलि

Wed, 05 Feb 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Tribute to Avadh Kokila through memoirs
लखनऊ। अवध कोकिला संगीत विदुषी प्रो. कमला श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर लोक चौपाल के जरिये विभिन्न हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से सिंचाई विभाग के ऑफिसर्स क्लब में हुए कार्यक्रम की शुरुआत अर्चना गुप्ता ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से की। उन्होंने प्रो. कमला से सीखी श्रीराम स्तुति सुनाई। डाॅ. सरोजनी सक्सेना ने मां शारदे दयानी मोहे तार दे, प्रो. ऊषा वाजपेयी ने श्रद्धांजलि अर्पित है.. सुनाया। नीरा मिश्रा, मनीषा, शकुंतला श्रीवास्तव, इंदु सारस्वत, सुषमा प्रकाश ने भी गीत सुनाए। वरिष्ठ लोकगायिका पद्मा गिडवानी, कुमाऊं कोकिला विमल पंत, डाॅ. रामबहादुर मिश्र, विनीत सिन्हा, उमा त्रिगुणायत, डा. करुणा पांडे ने कमला श्रीवास्तव से संबंधित संस्मरण सुनाए। इस मौके पर डाॅ. रामबहादुर मिश्र, हेमंत गुप्ता, राजीव गुप्ता, रचना गुप्ता, अनिल पांडे, राजनारायण वर्मा, डाॅ. स्मिता मिश्रा, आभा शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed