{"_id":"67583b1882b8b9643e074549","slug":"tribal-folk-tales-should-get-a-place-in-the-syllabus-lucknow-news-c-13-1-lko1020-987753-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जनजातीय लोक कथाओं को मिले पाठ्यक्रम में स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जनजातीय लोक कथाओं को मिले पाठ्यक्रम में स्थान
Tue, 10 Dec 2024 06:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 10 Dec 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मंगलवार को ‘आधुनिक भारत में जनजातीय संस्कृति, पहचान और खेल’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मानव विज्ञान विभाग और शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जनजातीय गौरव दिवस भी मनाया गया। सभी ने जनजाति नायक बिरसा मुंडा तो श्रद्धांजलि दी।
मुख्य वक्ता खुनखुनजी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अंशु केडिया ने जनजातीय लोक कथाओं को अकादमिक पाठ्यक्रम में शामिल करने पर जोर दिया। साथ ही भारत के जनजातीय समुदायों की विभिन्न परंपराओं और रीति-रिवाजों के बारे में भी समझाया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. बीना राय, प्रबंधक-सचिव प्रो. निशी पांडेय, आयोजन सचिव डॉ. मौलिश्री शुक्ला, सरिता सिंह और प्रो. अंजलि चौहान व छात्राएं उपस्थित रहीं।