{"_id":"68ab78537319954ca2086ad2","slug":"tree-fell-on-the-line-power-cut-on-raebareli-road-lucknow-news-c-13-knp1002-1351878-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लाइन पर गिरा पेड़, रायबरेली रोड पर बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लाइन पर गिरा पेड़, रायबरेली रोड पर बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अंबेडकर यूनिवर्सिटी उपकेंद्र इलाके में रविवार दोपहर बाद 11 केवी लाइन पर पेड़ का एक हिस्सा गिरने से रायबरेली रोड की बिजली गुल हो गई, जिससे एक घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, कबीरनगर उपकेंद्र की बिजली भी सुबह फॉल्ट के चलते ठप हो गई, जिससे 8,500 परिवारों को डेढ़ घंटे तक बिजली और पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।
जेई सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि पेड़ का यह हिस्सा एक रेस्टारेंट के सामने की लाइन पर गिरा था। पेड़ की शाखाओं को हटाने में करीब 35 मिनट लगा, मगर बिजली करीब एक घंटे तक बंद करनी पड़ी थी। इससे आवास विकास कॉलोनी का कुछ हिस्सा और रेस्टारेंट सहित आसपास संकट रहा। वहीं, कबीरनगर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट सुबह करीब सवा ग्यारह बजे आया। इससे पारा व कांशीराम कॉलोनी के उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
इसके अलावा आईआईएम रोड व दाउदनगर उपकेंद्र के इलाकों में भी बिजली गुल हुई, मगर दाउदनगर उपकेंद्र की बिजली दूसरे फीडर से चालू कर दी गई थी। इंदिरानगर, गोमतीनगर, चिनहट, विकासनगर, सीतापुर रोड, बालाघाट, आजादनगर, राजाजीपुरम, अर्जुनगंज आदि जगहों पर बिजली की आंखमिचौली होती रही।