फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amit Pandey has become the Acting General Secretary of the Uttar Pradesh Handball Association.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन में अमित पांडेय कार्यकारी महासचिव बने

Tue, 08 Sep 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Amit Pandey has become the Acting General Secretary of the Uttar Pradesh Handball Association.
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन ने राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025 के अनुरूप अपना संगठनात्मक ढांचा मजबूत किया है। इसका उद्देश्य खेल प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाना है। हाल ही में लखनऊ में हुई वार्षिक आमसभा (एजीएम) में ये बदलाव किए गए। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. सुधीर एम. बोबडे और अध्यक्ष अलका दास वर्चुअली जुड़े थे। इस नई व्यवस्था के तहत अमित पांडेय को कार्यकारी महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पांडेय ने बताया कि अधिनियम लागू होने के बाद खेल संगठनों के लिए प्रशासनिक व्यवस्था को व्यवस्थित बनाना महत्वपूर्ण है। खिलाड़ियों की भागीदारी मजबूत करने के लिए महिला और पुरुष एथलीट कमीशन भी बनाए गए हैं। नई व्यवस्था में चार बोर्ड और दो एथलीट कमीशन गठित हुए हैं। कोचिंग बोर्ड के अध्यक्ष मो. तौहीद, तकनीकी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता, चयन बोर्ड के अध्यक्ष संजय राय और रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष परमिंदर सिंह होंगे। महिला एथलीट कमीशन की अध्यक्ष ज्योति शुक्ला और पुरुष एथलीट कमीशन के अध्यक्ष सचिन भारद्वाज बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed