फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tree branch fell on bike riders, three injured

Lucknow News: बाइक सवारों पर गिरी पेड़ की डाल, तीन घायल

Mon, 25 Nov 2024 04:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 25 Nov 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Tree branch fell on bike riders, three injured
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। नेपाल के कोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलनपुर निवासी मुबारक अली (40) बाइक से रविवार दिकौली आ रहा था। इस दौरान बाइक पर उसके साथ मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लाहौर कला निवासी अकलास (38), बहराइच के मोतीपुर थाना अंतर्गत गुलरा बकसाहिया निवासी नूर बानो (35) भी मौजूद थी। इस दौरान नासिरगंज दिकौली मार्ग स्थित बढ़ई पुरवा गांव के पास एक व्यक्ति मार्ग किनारे लगे बबूल के पेड़ काट रहा था। जैसे ही मुबारक बाइक लेकर बढ़ई पुरवा गांव के पास पहुंचा। अचानक पेड़ की एक डाल बाइक पर गिर गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो मार्ग किनारे पलट गई। घटना में मुबारक, अकलास व नूर बानो को गंभीर चोट आईं। आसपास के लोगों ने घायलों को पास के ही निजी चिकित्सक के यहां पहुचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



श्रावस्ती। मौसम में आए बदलाव व सुबह शाम पड़ रही ठंड के चलते इकौना के ग्राम मोहम्मदपुर राजा में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने गरीब, असहाय, वृद्ध व दिव्यांगों को कंबल वितरित किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, असहायों की सेवा में सदैव तत्पर है। इसलिए ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कराया जा रहा है। इससे गरीब, असहाय एवं निर्धन व्यक्तियों को ठंड से बचाया जा सके। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed