फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   treatment will be done in KGMU under ayushman bharat yojana

लखनऊ के केजीएमयू में मिलेगा आयुष्मान योजना के तहत इलाज, जल्द ही ये दो बड़े संस्थान भी जुड़ेंगे

Thu, 27 Sep 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Sep 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
treatment will be done in KGMU under ayushman bharat yojana
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को केजीएमयू में भी इलाज मिल सकेगा। केजीएमयू प्रशासन के आवेदन के बाद हरी झंडी मिल गई है। लोहिया संस्थान और एसजीपीजीआई को भी इस योजना से जोड़ने के लिए सरकार को हस्तक्षेप करना होगा। 
विज्ञापन


चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का कहना है कि दोनों संस्थानों को सूचीबद्ध के करने केलिए प्रयास किया जा रहा है। मालूम हो कि दोनों ही संस्थानों के हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचआईएस) पर मरीजों से जुड़े कार्य होते हैं। 
विज्ञापन


जब तक मरीज का पंजीकरण होने के बाद उसके खाते में भर्ती, इलाज और दवाओं का शुल्क एडवांस जमा नहीं होता है, वहां इलाज नहीं शुरू हो सकता है। जबकि आयुष्मान भारत योजना में इलाज के बाद भुगतान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में वार्ड आरक्षित, आयुष्मान मित्र की हुई तैनाती

treatment will be done in KGMU under ayushman bharat yojana
सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत वार्ड आरक्षित होने के साथ आयुष्मान मित्र की तैनाती हो गई है। योजना के तहत अस्पतालों में बुधवार को मरीज भी भर्ती हुए हैं। अस्पताल प्रभारियों का कहना है कि आयुष्मान योजना के तहत आने वाले मरीजों को परेशानी न हो इसलिए वार्ड अलग बनाया गया है।

लोहिया अस्पताल में आयुष्मान योजना का काउंटर 24 घंटे खुलेगा। निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि चिकित्सालय में दो आयुष्मान मित्र अवनीश व रेखा रानी की तैनाती की गई है। चिकित्सालय में 24 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह सिविल अस्पताल में दस बेड का वार्ड व एक आयुष्मान मित्र की तैनाती हुई है। वहीं बलरामपुर अस्पताल के एसएस ब्लॉक में वार्ड आरक्षित किया गया है। जहां पर दो आयुष्मान मित्र तैनात हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed