{"_id":"5bac5d42867a557f70417530","slug":"treatment-will-be-done-in-kgmu-under-ayushman-bharat-yojana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के केजीएमयू में मिलेगा आयुष्मान योजना के तहत इलाज, जल्द ही ये दो बड़े संस्थान भी जुड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के केजीएमयू में मिलेगा आयुष्मान योजना के तहत इलाज, जल्द ही ये दो बड़े संस्थान भी जुड़ेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को केजीएमयू में भी इलाज मिल सकेगा। केजीएमयू प्रशासन के आवेदन के बाद हरी झंडी मिल गई है। लोहिया संस्थान और एसजीपीजीआई को भी इस योजना से जोड़ने के लिए सरकार को हस्तक्षेप करना होगा।
चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का कहना है कि दोनों संस्थानों को सूचीबद्ध के करने केलिए प्रयास किया जा रहा है। मालूम हो कि दोनों ही संस्थानों के हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचआईएस) पर मरीजों से जुड़े कार्य होते हैं।
जब तक मरीज का पंजीकरण होने के बाद उसके खाते में भर्ती, इलाज और दवाओं का शुल्क एडवांस जमा नहीं होता है, वहां इलाज नहीं शुरू हो सकता है। जबकि आयुष्मान भारत योजना में इलाज के बाद भुगतान होगा।

सरकारी अस्पतालों में वार्ड आरक्षित, आयुष्मान मित्र की हुई तैनाती
सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत वार्ड आरक्षित होने के साथ आयुष्मान मित्र की तैनाती हो गई है। योजना के तहत अस्पतालों में बुधवार को मरीज भी भर्ती हुए हैं। अस्पताल प्रभारियों का कहना है कि आयुष्मान योजना के तहत आने वाले मरीजों को परेशानी न हो इसलिए वार्ड अलग बनाया गया है।
लोहिया अस्पताल में आयुष्मान योजना का काउंटर 24 घंटे खुलेगा। निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि चिकित्सालय में दो आयुष्मान मित्र अवनीश व रेखा रानी की तैनाती की गई है। चिकित्सालय में 24 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह सिविल अस्पताल में दस बेड का वार्ड व एक आयुष्मान मित्र की तैनाती हुई है। वहीं बलरामपुर अस्पताल के एसएस ब्लॉक में वार्ड आरक्षित किया गया है। जहां पर दो आयुष्मान मित्र तैनात हुए हैं।