{"_id":"beaa424a429ce0765fbf6b40809af4eb","slug":"travel-rate-increase-in-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"और महंगा हो गया बस का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और महंगा हो गया बस का सफर
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 03 Aug 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद रोड और कानपुर रोड पर टोल टैक्स की दर बढ़ने का भार परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ा।
विज्ञापन
निगम ने दोनों ओर जाने वाली बसों के किराए में दो से तीन रुपये तक की बढ़ोतरी की है। बढ़ी दरें शुक्रवार रात 12 बजे से ही प्रभावी हो गई।
आलमबाग बस अड्डे के एआरएम प्रशांत दीक्षित ने बताया कि टोल टैक्स में 35 से 75 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह फैसला लिया गया है।
इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन में नई दरों की फीडिंग भी कर दी गई है।