फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Travel on Diwali: Hundreds of Tatkal seats booked in a few minutes, seats for Lucknow to Delhi still vacant

दिवाली पर यात्रा: चंद मिनटों में बुक हो गईं तत्काल की सैकड़ों सीटें, लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए सीटें खाली

Mon, 28 Oct 2024 07:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Oct 2024 07:04 AM IST
सार

Travel on Diwali: दिल्ली और मुंबई से यूपी की तरफ आने वाले लोगों को रेल टिकट बुक करने में समस्या आ रही है। तत्काल के भरोसे बैठे यात्रियों को भी निराशा मिल रही है। 
 

विज्ञापन
Travel on Diwali: Hundreds of Tatkal seats booked in a few minutes, seats for Lucknow to Delhi still vacant
ट्रेनों में दिखने लगी है भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तत्काल कोटे के भरोसे दिल्ली, मुंबई से लखनऊ आने वाले यात्रियों को रविवार को मायूसी हाथ लगी। तत्काल कोटे की 625 सीटें देखते ही देखते फुल हो गईं। चंद मिनटों में वेटिंग शुरू हो गई। यात्रियों को एसी न ही स्लीपर कोच में कन्फर्म टिकट मिल सके। दीपावली के लिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर, हावड़ा आदि रूटों से लखनऊ आने वालों का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। चारबाग, लखनऊ जंक्शन आदि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा से लेकर भीड़ नियंत्रण के लिए आरपीएफ मोर्चा संभाले है। आलमबाग निवासी अरुण सिंह ने अपनी बहन के लिए पुष्पक एक्सप्रेस के तत्काल में सोमवार की ट्रेन का टिकट करवाने का प्रयास किया, लेकिन खुलते ही वेटिंग शुरू हो गई। कुशीनगर एक्सप्रेस का भी यही हाल रहा।

विज्ञापन


खिड़कियों के रास्ते पहुंचे बोगी तक
लखनऊ से पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए रविवार को भी कन्फर्म सीटों का संकट रहा। उन्हें जनरल बोगी में सफर करना पड़ा। इतना ही नहीं खिड़कियों के रास्ते बोगियों तक पहुंचना पड़ा। आरक्षित बोगियों में आम यात्रियों के घुसने से हुई असुविधा पर आरपीएफ ने उसे खाली करवाया। लखनऊ से पूर्वांचल जाने वाले छठ पर्व के बाद ही वापसी करेंगे।
विज्ञापन


29,980 रुपये में मुंबई से लखनऊ पहुंचे
मुंबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का टिकट 29,980 में बिका। दूसरी ओर दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की उड़ान का टिकट 16,843 रुपये में बुक हुआ। सोमवार को भी कमोबेश विमानों का किराया चार से पांच गुना महंगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की चेयरकार में 1,060 सीटें खाली

Travel on Diwali: Hundreds of Tatkal seats booked in a few minutes, seats for Lucknow to Delhi still vacant
ट्रेन।
 त्योहार पर दिल्ली, मुंबई, हावड़ा से लखनऊ आने वालों का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। वहीं, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की चेयरकार खाली हैं, जिनमें 1043 तक सीटें रिक्त हैं। मुंबई के लिए वेटिंग चल रही है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सोमवार, मंगलवार व बुधवार को क्रमशः चेयरकार में 127, 64, 326 व एग्जीक्यूटिव में 18, 19, 33 सीटें खाली हैं। तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में 442, 590, 488, एग्जीक्यूटिव में 66, 88, 67 सीटें रिक्त हैं। शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में उपरोक्त तारीखों पर 376, 134, 18 सीटें एवं डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में 29 को 1043 एवं 31 को 1060 सीटें रिक्त चल रही हैं।

लखनऊ मेल व एसी एक्सप्रेस में मामूली वेटिंग है। दूसरी ओर लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 31, 56, 42 वेटिंग, थर्ड एसी में आरएसी चल रही है। गोरखपुर एलटीटी, अवध व कुशीनगर एक्सप्रेस में भी मामूली वेटिंग है।

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में रविवार को जब तत्काल कोटे में यात्रियों ने प्रयास किया तो उन्हें आसानी से टिकट मिल गया। भीड़ व डिमांड कम होने के कारण दिल्ली रूट की ट्रेनों में तत्काल कोटे की 42 सीटें रिक्त रह गईं। यह सीटें सोमवार को यात्रा करने वाली ट्रेनों की रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed