फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transporters creat ruckus in LDA

एलडीए में सुनवाई के दौरान ट्रासपोर्टरों का हंगामा, फायर स्टेशन के लिए छोड़े गए भूखंड का भू-उपयोग बदलकर पेट्रोल पंप किए जाने का मामला

Fri, 26 Feb 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
transporters creat ruckus in LDA
एलडीए में बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्टनगर योजना में फायर स्टेशन के लिए छोड़ी गई जमीन का भू-उपयोग बदलकर पेट्रोल पंप किए जाने की सुनवाई में हंगामा खड़ा हो गया। आपत्तियों की सुनवाई कर रहे सचिव पवन गंगवार के सामने ही दोनों पक्ष विरोध में आ गए। सचिव ने इसके बाद सभी पक्षों का आकलन करने के बाद ही फैसला करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भू-उपयोग बदलने का विरोध कर रहे ट्रांसपोर्टर नेता हरप्रीत सिंह भाटिया ने कहा कि अगर वहां फायर स्टेशन नहीं बन पा रहा है तो वहां ट्रांसपोर्टर्स के लिए भूखंड काट दिए जाएं। कई ट्रांसपोर्टर लंबे समय से एलडीए से इसकी मांग कर रहे हैं। उनकी मांग पूरी करने की जगह किसी बाहरी व्यक्ति को पेट्रोल पंप दिए जाने का क्या औचित्य है। उनके तर्क पर पेट्रोल पंप के समर्थकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौखिक रूप से चल रही बातचीत हाथापाई में बदलने की स्थिति बन गई। किसी तरह एलडीए सचिव ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

भू-उपयोग बदलने पर आपत्ति लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने भी दर्ज कराई। उनका कहना है कि आपत्ति करने वाले भी सुनवाई में समर्थन में दिख रहे थे। ऐसा लग रहा था कि जैसे दबाव में उनकी सहमति कराई गई हो। यह महत्वपूर्ण तथ्य है कि जहां पहले ही चार पेट्रोल पंप हों, वहां एक और पेट्रोल पंप की आवश्यकता नहीं है। अगर इनको पेट्रोल पंप ही खोलना है तो एलडीए दूसरी योजना जैसे गोमतीनगर विस्तार में खोल लें। एलडीए सचिव से कहा गया है कि इस प्रस्ताव को तुरंत वापस लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed