{"_id":"602ed1928ebc3ee91a173568","slug":"transporter-increase-transportation-cost-lucknow-news-lko5655540102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टरों ने सब्जी और फल ढोने का बढ़ाया भाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टरों ने सब्जी और फल ढोने का बढ़ाया भाड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल की बढ़ती कीमत के चलते महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, असम और छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टर्स ने लखनऊ आने वाली सब्जी व फल का माल भाड़ा बढ़ा दिया है।
इससे सब्जी एवं फल पर एक से दो रुपये प्रति किलो लागत अधिक आने से कीमतें बढ़ गई हैं। ट्रांसपोर्टर्स ने 15 फरवरी से नया माल भाड़ा लागू कर दिया है।
दुबग्गा एवं सीतापुर रोड सब्जी एवं फल मंडियों के आढ़तियों ने माल भाड़ा बढ़ने के कारण बृहस्पतिवार को दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियों की थोक कीमत में बढ़ोतरी कर दी है।
इसका असर खुदरा सब्जी मंडियों में भी दिखना शुरू हो गया है। मगर, फल आढ़तियों ने अभी थोक कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
उधर, लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि अनाज का माल भाड़ा बढ़ गया है पर थोक कीमत में इजाफा न करने का फैसला लिया गया है। बताया कि महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्टर्स ने पांच रुपये प्रति क्विंटल अनाज का भाड़ा बढ़ाया है।
विज्ञापन
एक कैरेट पर 20 रुपये का बोझ
ट्रांसपोर्टरों के द्वारा माल भाड़ा बढ़ाने जाने के कारण एक कैरेट फल पर 20 रुपये अतिरिक्त रूप से बोझ पड़ा है। एक कैरेट में अंगूर 20 किग्रा, खरबूजा 10 किग्रा, संतरा 10 किग्रा व अनार 10 किग्रा होता है। यानी अंगूर पर एक और अन्य फल पर दो रुपये किलो का भाड़ा बढ़ा है।
फलों के दाम नहीं बढ़ाए
लखनऊ फल एवं सब्जी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि महाराष्ट्र के फल ढोने वाले ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा बढ़ा दिया है। इससे अंगूर, खरबूजा, अनार व संतरा की लागत कीमत बढ़ गई है। मगर, नई लागत के आधार पर अभी फलों के थोक दाम नहीं बढ़ाएं हैं। इससे आढ़ती का मुनाफा कम हुआ है।
40 रुपये किलो लौकी
राजधानी की खुदरा सब्जी मंडियों में लौकी, मटर और प्याज की कीमत बढ़ गई है। फैजाबाद रोड के दुकानदार अशरफ ने बताया कि बृहस्पतिवार को लौकी 40 रुपये किलो हो गई, जो 30 रुपये किलो बिक रही थी। इसी प्रकार मटर 20 से 30 रुपये एवं प्याज 55 से 55 रुपये किलो हो गया है। जबकि डालीगंज के दुकानदार सुंदर लाल ने बताया कि डीजल की कीमत बढ़ने का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो लखनऊ के आसपास जिलों से आने वाले आलू सहित अन्य सब्जियों के दाम बढ़ जाएंगे।
दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियों की थोक कीमत (प्रति किलो)
सब्जी आवक 15 फरवरी 18 फरवरी
भिंडी सूरत 45-50 55-60
शिमला मिर्च रायपुर 24-26 28-29
बीन असम 28-30 40-42
लौकी नासिक 15-18 20-22
प्याज इंदौर 30-35 38-42