{"_id":"65f1fb8dd61b33a5b50a1853","slug":"transport-department-will-run-extra-buses-on-holi-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi Special Buses: होली पर परिवहन विभाग चलाएगा अतिरिक्त बसें, एक अप्रैल तक होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi Special Buses: होली पर परिवहन विभाग चलाएगा अतिरिक्त बसें, एक अप्रैल तक होगा संचालन
Thu, 14 Mar 2024 12:46 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:46 AM IST
सार
यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग होली पर अतिरिक्त बसें चलाएगा जिनका संचालन एक अप्रैल तक होगा। इस संबंध में सभी अफसरों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विस्तार
परिवहन विभाग ने होली के पर्व पर अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक बसों का संचालन एक अप्रैल तक किया जाएगा। परिवहन विभाग मुख्यालय के प्रधान प्रबंधक संचालन मनोज कुमार ने इस बाबत सभी क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक आदि को निर्देश भेजे हैं।
विज्ञापन
जारी निर्देशों के मुताबिक इस अवधि में निगम के संचालन की आय में वृद्धि के लिए पूर्व की तरह प्रोत्साहन योजना भी लागू की गयी है।
प्रोत्साहन अवधि के शुरुआती दिनों में दिल्ली से पूर्वी दिशा के यात्रियों को ले जाने के लिए अधिकाधिक बसें चलाई जाएंगी, जो होली के दिन शाम तक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाती रहेंगी। ऐसी ही व्यवस्था लखनऊ और कानपुर में भी होगी। होली के बाद एक अप्रैल तक लोगों की वापसी किए जाने के तहत अधिक बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन