फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transport department officials will now travel by electric car, MD took trial.

इन कार्यालयों के अधिकारी अब इलेक्ट्रिक कार से करेंगे सफर, लिया ट्रायल

Sat, 30 Nov 2019 01:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Nov 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Transport department officials will now travel by electric car, MD took trial.
प्रतीकात्मक तस्वीर

डीजल व पेट्रोल की खपत कम करने की दिशा में उत्तर प्रदेश रोडवेज मुख्यालय समेत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों के अधिकारी इलेक्ट्रिक कार से यात्रा करेंगे। क्लीन एंड ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए परिवहन निगम के एमडी डॉ. राजशेखर ने शुक्रवार को मुख्यालय में इलेक्ट्रिक कार का ट्रायल लिया।

विज्ञापन


परिवहन निगम में कार पूल के तहत अगले महीने 10 इलेक्ट्रिक कारों को शामिल करने का ब्ल्यूप्रिंट तैयार किया गया है। इस बाबत संबंधित कंपनी की एक स्पेशल टीम के साथ परिवहन निगम मुख्यालय रोडवेज के एमडी ने इलेक्ट्रिक कार की बारीकियां समझीं। कार में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन फीचर्स हैं। जो एक बार चार्ज होने पर 120 से 140 किमी तक चलेगी।
विज्ञापन


फास्ट चार्जिंग में 90 से 100 मिनट तक लगेंगे। यह कार बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है कि इसमें प्रति किमी एक रुपये से भी कम लागत आएगी। डीजल व पेट्रोल कारों की तुलना में एक साल में एक वाहन से 1.8 लाख रुपये तक की बचत होगी। परिवहन निगम इन इलेक्ट्रिक कारों को तीन साल के लिए किराए पर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed