फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transport department may get the status of state institution.

UPSRTC: परिवहन निगम को मिल सकता है राजकीय संस्थान का दर्जा, पूरी होगी कर्मचारियों की मुराद

Sun, 22 May 2022 11:27 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 May 2022 11:27 AM IST
सार

शासन ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों की भर्ती लोकसेवा आयोग से कराने का मन बनाया है। निगम को राजकीय संस्थान का दर्जा मिला तो अधिकारियों-कर्मचारियों की मुराद पूरी होगी।

विज्ञापन
Transport department may get the status of state institution.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

शासन ने उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम के 73 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों (एआरएम) की भर्ती लोकसेवा आयोग से कराने का मन बनाया है लेकिन इसके लिए परिवहन निगम का राजकीय का दर्जा होना जरूरी है। तभी एआरएम की भर्ती लोकसेवा आयोग से हो सकेगी। शासन की कवायद से माना जा रहा है कि परिवहन निगम को जल्द ही राजकीय संस्थान का दर्जा मिल सकता है। अगर निगम को राजकीय संस्थान का दर्जा मिला तो अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लंबे अरसे की मुराद पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कार्मिक इकाई ने 73 एआरएम की भर्ती के लिए शासन से अनुमति मांगी है। शासन ने इस प्रस्ताव पर निगम को अनुमति देने के बजाय यह भर्ती लोकसेवा आयोग से कराने का मन बनाया है। मगर निगम का शासकीय विभाग न होना इसमें सबसे बड़ा पेंच फंस रहा है।
विज्ञापन


इस आधार पर निगम को शासकीय संस्थान का दर्जा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। उधर, कर्मचारी संगठन भी काफी दिनों से परिवहन निगम को राजकीय का दर्जा देने की मांग करते रहे हैं। ऐसे में शासन अगर ये भर्ती आयोग से कराएगा तो निगम को राजकीय रोडवेज का दर्जा देने का आदेश भी करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम को सीधी भर्ती का अधिकार
अधिकारियों ने बताया कि निगम को अफसरों को सीधी भर्ती करने का अधिकार है। इसके तहत वर्ष 1985, 1987, 1989, 1998, 2005 एवं 2015 में एआरएम की भर्ती हुई है। वर्ष 2015 में आईआईएम के जरिए 30 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों की भर्ती कराई गई थी, जिसमें 16 संचालन, 14 तकनीकी के शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed