बरात लेकर जा रही डग्गामार बस को पकड़ा, दूल्हा बोला- 'छोड़ दो साहब वर्ना नहीं हो पाएगी मेरी शादी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग व परिवहन निगम के संयुक्त दस्ते ने बृहस्पतिवार को 10 किमी. तक दौड़ाकर डग्गामार बस को पकड़ा। इस बस की जांच की तो पता चला कि उसमें बिहार के मधुबनी से दिल्ली को बरात जा रही थी। चेकिंग दस्ता इस बस को लेकर कानपुर रोड के बारा बिरवा लाए तो बरातियों और दूल्हे ने जमकर हंगामा किया।
परिवहन निगम की बस से सभी को मुफ्त भेजने के लिए घंटों अड़े रहे। बाद मेें बरात को अन्य साधन से दिल्ली जाना पड़ा। उपनगरीय डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बताया कि वे उन्नाव के एआरटीओ सहदेव पाल के साथ पारा तिराहे पर डग्गामार वाहनों की जांच कर रहे थे।
सुबह 10:45 बजे आगरा एक्सप्रेस की ओर जाने वाली बस को संकेत दिया तो उसने रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी। दस्ते ने भी बस का पीछा किया तो आगरा एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स से पहले पकड़ लिया। इस बस में दूल्हा अभिषेक समेत 64 व्यक्ति व पांच अन्य यात्री शामिल थे जिसमें छह महिलाएं व पांच बच्चे भी थे। बिना परमिट के यह बस मधुबनी से दिल्ली के सफरदगंज को जा रही थी। जिसका टैक्स तक जमा नहीं था।
किराया सुनते ही भड़के बराती
बृहस्पतिवार को थी शादी
चेकिंग दस्ते ने जिस डग्गामार बस को पकड़ा उसमें मधुबनी से दिल्ली जा रही बरात के दूल्हे अभिषेक की बृहस्पतिवार यानी 12 दिसंबर को ही शादी थी। लेकिन डग्गामार बस के चक्कर में वह दो घंटे तक लखनऊ में ही फंसे रहे।
डेढ़ साल से जमा नहीं था टैक्स
सुमन कुमार झा उर्फ मधुबनी बिहार निवासी की शादी बृहस्पतिवार को शाम 7 बजे दिल्ली के विकासपुरी में होनी थी। सुमन के पिता अशोक झा मधुबनी से बारात लेकर बस से बुधवार रात 8 बजे निकले थे। अशोक झा ने बताया कि चेकिंग दस्ते ने बस को पकड़ लिया जिसका डेढ़ साल से टैक्स जमा नहीं था।
बस का चालान कटने पर दूल्हा सुमन काफी देर तक गिड़गिड़ाता रहा और बोला, साहब मेरी शादी है, समय से नहीं पहुंचेंगे तो मुहूर्त टल जाएगा और मेरी शादी नहीं हो पाएगी। यही नहीं बराती भी हाथ-पैर जोड़ते रहे पर आरटीओ नहीं पिघले और बस के खिलाफ कार्रवाई कर ही दी।