{"_id":"6626e3477881c6d9750dfa74","slug":"transformer-caught-fire-supply-to-150-houses-halted-raebareli-news-c-101-1-slko1032-113571-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, 150 घरों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, 150 घरों की आपूर्ति ठप
Tue, 23 Apr 2024 03:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के अन्तर्गत रोखा गांव के पास बिजली आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफार्मर में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। किसी तरह ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद आग बुझाई। ट्रांसफार्मर जलने से करीब 150 घरों की आपूर्ति ठप हो गई है।
ग्राम रोखा के पास रोखा और आसपास के घरों को बिजली आपूर्ति करने के लिए लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी जिसके बाद आपूर्ति बंद की गई। ट्रांसफार्मर जलने से लगभग 150 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में लोगों को बिना बिजली के दिन काटना मुश्किल हो गया है। अवर अभियंता युद्धवीर यादव ने बताया ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए टीम बुलाई गई है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।