फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transformer blowing incident in UP, power cut in UP, power crisis in UP

यूपी: बिजली कर्मियों को मिले सख्त निर्देश- ट्रांसफार्मर फुंकने के 24 घंटे में हर हाल में रिपेयर हो या नया लगे

Fri, 13 Sep 2024 09:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 13 Sep 2024 09:03 AM IST
सार

Power crisis in UP: यूपी में ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं आम हैं। इसके बाद ग्रामीण इलाकों में कई दिन तक बिजली बाधित हो जाती है। अब इसको लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Transformer blowing incident in UP, power cut in UP, power crisis in UP
ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। - फोटो : संवाद

विस्तार

ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद कई बार बिजली कई दिनों के लिए गायब हो जाती थी। अब ऐसा नहीं होगा। पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने आदेश दिया है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के 24 घंटे में हर हाल में बदल दिया जाए। ऐसा नहीं करने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वे बृहस्पतिवार को शक्ति भवन में बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा बिजली व्यवस्था को और कैसे बेहतर बनाया जाए, इस पर सभी मिलकर काम करें। बैठक में उपकेंद्रों, राजस्व संग्रह व मानव संसाधनों के बेहतर प्रयोग सहित विभिन्न विषयों पर सुधार के लिए प्रेजेंटेशन भी दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही पावर कॉरपोरेशन व डिस्काम मुख्यालय ई-ऑफिस के रूप में कार्य करने लगेंगे। उन्होंने 1912 पर आने वाली शिकायतों के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कहा, कम से कम समय में इनका निराकरण कराएं। उन्होंने 1912 पर आने वाली शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। बैठक में प्रबंध निदेशक पंकज कुमार, कॉरपोरेशन व डिस्काम के प्रबंध निदेशक तथा निदेशक भी शामिल हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन कई इलाकों में चार घंटे गुल रहेगी बिजली
 मुख्य अभियंता लेसा व मुख्य अभियंता सिस गोमती की ओर से शनिवार व रविवार को चार घंटे के लिए कुछ इलाकों में शटडाउन लिया गया है। इस दौरान सुबह छह से 10 बजे तक 220 केवी विद्युत उपकेंद्र हरदोई रोड पर मरम्मत के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा आवास विकास, काकोरी, रहमान खेड़ा, बालाघाट, आजादनगर, राधाग्राम और बसंतकुंज समेत अन्य इलाकों की आपूर्ति बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed