{"_id":"08a2c3ffadf431232e6cc2b856f5dd8f","slug":"transformer-blasts-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में धमाका, आग से दो घर हुए खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में धमाका, आग से दो घर हुए खाक
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Sat, 26 Oct 2013 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के फतेहगंज उपकेंद्र इलाके में शुक्रवार रात को ट्रांसफार्मर फटने से दो घरों में आग लग गई।
विज्ञापन
घरों में आग लगने की सूचना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जब तक ग्रामीण नींद से जागे और आग बुझाने पहुंचे तब तक दोनो घरों में बाइक, नकदी सहित करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।
वहीं दोनो घरों के एक महिला सहित पांच लोग झुलस गए, जिनको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इनमें एक की हालत गंभीर है।
ग्रामीणों ने बताया कि ज्ञानी गौतम के घर से करीब 15 फुट दूर स्थित डबल पोल पर रखे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर में पहले आग लगी, फिर तेज धमाका हुआ और बाद फट गया। जिससे उसकी चिंगारी से ज्ञानी के छप्पर में आग लग गई।
ज्ञानी के घर से आग पड़ोंसी राम संह के घर तक पहुंची। जब तक घर के लोगों को आग लगने का एहसास हुआ तब तक उसने भयंकर रूप धारण कर लिया था।
ग्रामीण काफी कोशिश के बाद भी आग नहीं बुझा सके। इसके कारण आग की लपटों की चपेट में आकर ज्ञानी की पत्नी विमला, बेटा सतीश एवं रिश्तेदार गुड्डू और राम सिंह के दो बेटे जीत सिंह एवं धीर सिंह झुलस गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना काकोरी पुलिस को दी। लेकिन समय से न तो दमकल पहुंची और न ही एबुलेंस। ग्रामीणों ने बाइक से झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय बलरामपुर अस्पताल में रात करीब 12:30 बजे इमरजेंसी में भर्ती कराया, जिनका उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
उपकेंद्र के लाइनमैन ने बताया कि रात करीब 10:05 बजे अचानक इब्राहिमपुर फीडर में धमाका हुआ और पूरा उपकेंद्र ठप हो गया। फौरी जांच के बाद इब्राहिमपुर फीडर को छोड़कर अन्य फीडर की बिजली 10:30 बजे चालू कर दी गई।
लाइनमैन ने बताया कि ट्रांसफार्मर फटने की सूचना उनको सुबह मिली। इसके बाद सकरा गांव के ट्रांसफार्मर को फीडर से अलग करके अन्य ट्रांसफार्मर की बिजली चालू कर दी गई।
यह हुआ नुकसान
आग से सबसे अधिक ज्ञानी गौतम को नुकसान हुआ। ज्ञानी की बाइक, टीवी, रिश्तेदार गुड्डू की 10 हजार रुपए की नकदी, गेहूं, चावल, कपड़े, और राम सिंह की बाइक, अनाज, नकदी एवं कपड़े आदि जल गए। पीड़ितों और ग्रामीणों का आंकलन है कि दोनो घरों में करीब 10 लाख रुपए की चोट पहुंची है।
सुबह पहुंचे इंजीनियर
घटना के 10 घंटे के बाद इसकी खबर जब मीडिया कर्मी ने सेस खंड द्वितीय के एक्सईएन अनूप सक्सेना को दी तब इलाकाई इंजीनियर एवं लाइनमैन आदि हरकत में आए। अनूप को जब ट्रांसफार्मर फटने की जानकारी दी गई तो उनको आश्चर्य हुआ कि उपकेंद्र कर्मियों ने सूचना क्यों नहीं दी।
इलाके के जूनियर इंजीनियर एवं अन्य कर्मियों ने सुबह 10:30 बजे सकरा गांव पहुंचे और फटे ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया शुरू की।