फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transferred ICDS personnel did not join even after a month

एक महीने बाद भी आईसीडीएस कर्मियों ने नहीं किया ज्वाइन, जिलों में स्थानांतरित किए गए थे 15 कर्मचारी

Sat, 25 Jul 2020 10:24 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Jul 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
transferred ICDS personnel did not join even after a month
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (आईसीडीएस) निदेशालय से एक महीने पहले स्थानांतरित किए गए एक भी कर्मचारी ने अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। यह सभी कर्मचारी अब भी मुख्यालय आकर अलग से रजिस्टर पर हस्ताक्षर करते हैं। इन कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है। 
विज्ञापन


दरअसल, आईसीडीएस निदेशालय में लिपिक संवर्ग के सिर्फ 8 पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां कई वर्षों से करीब 50 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें से कई पिछले 15-20 वर्षों से खुद को निदेशालय से संबद्ध कराकर अनाधिकृत रूप से जमे हैं। 10-12 लिपिकों पर तो भ्रष्टाचार के आरोप तक हैं।
विज्ञापन


इनके काकस की वजह से निदेशालय की गरिमा को ठेस पहुंची है। इसी कारण शासन ने पहले निदेशक को हटाया, फिर नए निदेशक को ऐसे कर्मियों हटाने का निर्देश दिया है। शासन की मंशा के अनुरूप नई निदेशक डॉक्टर सारिका मोहन ने लिपिकों को मूल तैनाती वाले जिलों में भेजने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 जून को ही 15 कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया था, लेकिन एक महीने बाद भी किसी ने नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इसी तरह शेष कर्मचारियों के तबादले की सूची भी अभी तक जारी नहीं हो पाई है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि दूसरी सूची में 26 कर्मचारियों को निदेशालय से हटाने की स्वीकृति मुख्यमंत्री कार्यालय से मिल चुकी है।

निदेशालय से इन कर्मचारियों का खत्म किया गया संबंधीकरण  

गिरीश चन्द्र डिमरी        लखीमपुर खीरी
उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव    लखनऊ        
कमल कुमार               हरदोई 
बिपाति राम गौतम        रायबरेली            
अरविंद वर्मा                कन्नौज   
आसमा बानो              अंबेडकर नगर          
शारिब खान                  सीतापुर                     
ममनून अहमद सिद्दीकी    सीतापुर      
विशाल श्रीवास्तव            सीतापुर              
अमित श्रीवास्तव            रायबरेली                   
ओंकार नाथ गौड़          संत कबीर नगर      
 बजरंग बली पांडेय       बाराबंकी      
सरस्वती दीक्षित           बाराबंकी                 
बृजेश बिष्ट                 सीतापुर    
हरि किशन लाल       अयोध्या 

तैनाती वाले जिलों में अब तक कार्यभार ग्रहण न करने को अनुशासनहीनता मानते हुए कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई पर भी विचार किया  जाएगा। इन्हें अगले महीने से निदेशालय से  वेतन नहीं दिया जाएगा। - डॉ. सारिका मोहन, निदेशक, आइसीडीएस 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed