फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transfer power engineer

Lucknow News: एसडीओ समेत पांच बिजली इंजीनियरों की तैनाती बदली

Mon, 23 Jun 2025 05:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
transfer power engineer
एसडीओ समेत पांच बिजली इंजीनियरों की तैनाती बदली
विज्ञापन



- योगेंद्र कुमार यादव ऐशबाग से पहुंचे अमौसी जोन लेसा

- जेई मनोज यादव को मिला सबसे कमाई वाला उपकेंद्र


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजधानी में एसडीओ समेत इंजीनियरों की तैनाती में बदलाव हुआ है। इसमें लखनऊ सेंट्रल जोन के चार जूनियर इंजीनियर शामिल हैं। लखनऊ सेंट्रल जोन के तहत ऐशबाग एसडीओ योगेंद्र कुमार यादव की प्रशासनिक आवश्यकता को दर्शाते हुए मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने उनको लखनऊ में अमौसी जोन स्थानांतरित किया है।


अमौसी जोन में एसडीओ का कोई पद खाली नहीं ,जिससे उनके सहायक अभियंता मीटर या सहायक अभियंता राजस्व बनाए जाने की उम्मीद है। इसी प्रकार विद्युत नगरीय वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता केके चौधरी द्वारा विधान सभा मार्ग उपकेंद्र हुसैनगंज से रोशन पटेल को कूपर रोड उपकेंद्र राजभवन और विधान सभा मार्ग उपकेंद्र पर उज्जवल झा को तैनाती दी गई है। उज्जवल झा परीक्षण खंड में जूनियर इंजीनियर मीटर के पद पर कार्यरत थे। जबकि गोमतीनगर विस्तार सात उपकेंद्र राजभवन खंड के खाली पद पर मनोज यादव को तैनात किया गया है। जो सबसे कमाई वाला उपकेंद्र माना जाता है। मनोज यादव विद्युत नगरीय वितरण मंडल तीन से स्थानांतरित होकर आए हैं। सेक्टर सात उपकेंद्र पर तैनात रहे अरविंद कुमार को बरेली जोन में तबादला हो गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed