फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transfer of twelve ias officers

तबादलों का दौर जारी, बदले गए 12 अफसर

Fri, 20 Jun 2014 08:27 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Jun 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
transfer of twelve ias officers

सरकार ने बृहस्पतिवार को 12 आईएएस अफसरों की नई तैनाती की गई है।। दो आईएएस अफसरों को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ-साथ नई दिल्ली में अपर स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

विज्ञापन


एटा के डीएम मयूर माहेश्वरी को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। वेटिंग में चल रही सेल्वा कुमारी जे. को एटा का नया डीएम नियुक्त किया गया है।

प्रतीक्षारत चल रहे डी. दीप्ति विलास को समाज कल्याण आयुक्त बनाया गया है। हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव हरिराज किशोर को राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

इन्हें मिली नई तैनाती

transfer of twelve ias officers
प्रतीक्षारत डॉ. अशोक कुमार शर्मा को राजस्व विभाग में सचिव के पद पर तैनाती मिली है।

प्रशासनिक सुधार विभाग के विशेष सचिव प्रवीण कुमार सिंह को निदेशक स्थानीय निकाय बनाया गया है।

प्रतीक्षारत डॉ. बलकार सिंह को राजस्व विभाग में विशेष सचिव तथा के. विजयेंद्र पांडियन को राज्य सड़क परिवहन निगम का अपर प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

समाज कल्याण निदेशक देवेंद्र नाथ वर्मा को महिला कल्याण विभाग का विशेष सचिव व निदेशक बनाया गया है।

इनके भी बदले गए विभाग

transfer of twelve ias officers

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के विशेष सचिव सुरेंद्र विक्रम को निदेशक समाज कल्याण के पद पर भेजा गया है।

हाल ही बागपत के डीएम पद से हटाए गए अजय दीप सिंह को लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव तथा अपर निदेशक पंचायती राज वीरेंद्र कुमार सिंह को समाज कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी गई है।

प्रमुख सचिव वित्त राहुल प्रसाद भटनागर तथा प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान तथा कृषि विदेश व्यापार व सहकारिता देवाशीष पंडा को वर्तमान के साथ-साथ अपर स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली के पद का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed