{"_id":"5af53ee44f1c1be1408b45cb","slug":"transfer-of-ssp-alllahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद : वकील की हत्या के बाद एसएसपी आकाश कुलहरि हटाए गए, नितिन तिवारी को कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद : वकील की हत्या के बाद एसएसपी आकाश कुलहरि हटाए गए, नितिन तिवारी को कमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 11 May 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
आकाश कुलहरि और नितिन तिवारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में वकील की हत्या से नाराज हुए मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर डीजीपी ने एसएसपी आकाश कुलहरि को हटा दिया है। उन्हें डीजीपी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं, आगरा में तैनात एसपी, रेलवे नितिन तिवारी को एसएसपी इलाहाबाद की कमान सौंपी गई है।
मालूम हो कि गुरुवार को दिनदहाड़े इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई थी। राजेश जब कचहरी जा रहे थे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी।
इस घटना के बाद से हालात बेकाबू हो गए। हत्या के विरोध में वकीलों ने कचहरी से स्वरूपरानी अस्पताल तक कई जगह सड़क जाम कर तोड़फोड़ की। सिटी बस समेत तीन बसों को आग के हवाले कर दिया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय व हाईकोर्ट के वकील विरोध में हड़ताल पर चले गए। बता दें कि जिस स्थान पर वारदात हुई वहां से थोड़ी देर पहले ही मुख्य सचिव व डीजीपी का काफिला गुजरा था।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए वकील शुक्रवार को भी हड़ताल पर हैं। अधिवक्ता आज पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी करेंगे।