फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transfer of six IPS officers in uttar pradesh

गोरखपुर के तीन पुलिस उपाधीक्षकों समेत छह आईपीएस अफसरों के तबादले

Fri, 18 May 2018 02:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 May 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
transfer of six IPS officers in uttar pradesh
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला जारी है। शुक्रवार को भी छह आईपीएस के तबादले कर दिए गए। इनमें बहराइच, श्रावस्ती व अलीगढ़ के एक-एक पुलिस उपाधीक्षक हैं, जबकि गोरखपुर के तीन उपाधीक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन


बहराइच के पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह को गोरखपुर का उपाधीक्षक बनाया गया है। श्रावस्ती के पुलिस उपाधीक्षक श्रीयश त्रिपाठी को सिद्धार्थनगर में तैनात किया गया है। वहीं, अलीगढ़ में तैनात संजीव कुमार दीक्षित को गोरखपुर भेजा गया है।
विज्ञापन


उधर, गोरखपुर में तैनात रहे पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह को सोनभद्र, प्रशांत सिंह को अलीगढ़ और तारकेश्वर पाण्डेय को श्रावस्ती में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले गुरुवार को राज्य सरकार ने पांच आईपीएस और तीन पीपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed