फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transfer of IPS Rahul Raj will be cancelled

आईपीएस राहुल राज का बलिया ट्रांसफर होगा निरस्त, अन्य अफसरों के तबादले पर भी उठे सवाल

Mon, 19 Mar 2018 02:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Mar 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
transfer of IPS Rahul Raj will be cancelled
- फोटो : demo pic
आईपीएस अधिकारियों की शनिवार रात जारी तबादला सूची पर सवाल खड़े हो गए हैं। बलिया के मूल निवासी राहुल राज को उनके ही गृहजिले में ही तैनाती दी गई। वहीं, गोंडा के पुलिस कप्तान उमेश कुमार सिंह का तबादला एक विधायक की सिफारिश पर करने के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार रात जारी तबादलों सूची में कई नाम चौंकाने वाले हैं। लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान एसएसपी लखनऊ से भिड़ने वाले आईपीएस नागेश्वर सिंह को पुलिस कप्तान बनाकर औरैया भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, बलिया के रहने वाले राहुल राज को बलिया में ही बतौर एसपी मौका दे दिया गया। हालांकि, डीजीपी ओमप्रकाश सिंह और प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार का कहना है कि राहुल राज का स्थानांतरण निरस्त कर किसी और अधिकारी को बलिया भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक का कथित पत्र बना चर्चा का विषय

transfer of IPS Rahul Raj will be cancelled
गोंडा के एसपी उमेश कुमार सिंह के तबादले के लिए लिखा गया एक कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पत्र तीन फरवरी को बिजनौर के बढ़ापुर के भाजपा विधायक कुंवर सुशांत कुमार सिंह के लेटरपैड ग. 6 नं. 082661 पर मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा गया है। इसमें उमेश कुमार सिंह को गोंडा से बिजनौर स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है। तबादला सूची में उमेश कुमार का स्थानांतरण गोंडा से बिजनौर हो गया है। उसी के बाद यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पत्र की सच्चाई जानने के लिए विधायक से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
 
सिफारिश से नहीं, मेरिट पर होते हैं ट्रांसफर
प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि जो पत्र वायरल हो रहा है, उस तरह का कोई पत्र उन्हें नहीं मिला है और न ही वायरल पत्र में किसी को मार्क किया गया है। गृह विभाग किसी के कहने पर स्थानांतरण नहीं करता है। तबादले मेरिट के आधार पर ही किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed