{"_id":"59f1d5a54f1c1b9f678b7800","slug":"transfer-of-ips-officers-before-election-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 जिलों में नए पुलिस कप्तान, 28 आईपीएस अफसरों को मिली नई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 जिलों में नए पुलिस कप्तान, 28 आईपीएस अफसरों को मिली नई तैनाती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 26 Oct 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
Transfer Shimla
शासन ने बुधवार देर रात 10 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उनमें डीजी और एडीजी स्तर के चार-चार अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
जिन जिलों के कप्तान बदले गए हैं, उनमें कानपुर नगर, इलाहाबाद, सीतापुर, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, अमेठी, अंबेडकरनगर, अमरोहा व कौशांबी शामिल हैं। निकाय चुनाव के मद्देनजर यह उलटफेर किया गया है। डीजी स्तर के अधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी, आलोक प्रसाद, वीरेंद्र कुमार और जीपी शर्मा को नई तैनाती मिली है। जीपी शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आईं नीरा रावत को एडीजी कार्मिक और अंजू गुप्ता को एडीजी सीबीसीआईडी बनाया गया है। कानपुर जिले की डीआईजी सोनिया सिंह का तबादला डीआईजी पीटीएस मेरठ के पद पर किया गया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद से आनंद कुलकर्णी को हटाकर सीतापुर भेजा गया है जबकि भीम राव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में तैनात एसएसपी आकाश कुलहरि को इलाहाबाद का एसएसपी बनाया गया है। एसपी फर्रुखाबाद मोहित गुप्ता को एसएसपी कुंभ मेला बनाकर इलाहाबाद भेजा गया है।