फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transfer of IAS officers in uttar pradesh

यूपी में 9 आईएएस अफसरों के तबादले, अनीता भटनागर जैन बनीं अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा

Fri, 28 Sep 2018 12:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Sep 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
transfer of IAS officers in uttar pradesh
IAS
प्रदेश सरकार ने नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. अनीता भटनागर जैन को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय अग्रवाल के पास थी। अग्रवाल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सचिव कृषि सहकारिता एवं कृषक कल्याण की जिम्मेदारी संभालने के लिए कार्यमुक्त किए जाने से यह पद खाली हो गया था।
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में पिछले साल अगस्त में ऑक्सीजन आपूर्ति से जुड़े घटनाक्रम के बीच बच्चों की मौत के बाद सरकार ने तत्कालीन अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा अनीता भटनागर जैन को हटाकर महानिदेशक प्रशिक्षण के पद पर तैनात कर दिया था। ब्यूरोक्रेसी में इसे साइडलाइन पोस्टिंग मानी जाती है। इसके बाद से ही भटनागर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए प्रयासरत थीं। 
विज्ञापन


अफसरों के नाम---- वर्तमान तैनाती--- नई तैनाती
1 .अनीता भटनागर जैन-महानिदेशक, प्रशिक्षण, उप्र-अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग
2. नेपाल सिंह रवि- सदस्य राजस्व परिषद, उप्र- महानिदेशक, प्रशिक्षण, उप्र
3. रजनीश गुप्ता- सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद--- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद
4. हिमांशु कुमार- प्रमुख सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, प्रमुख सचिव, स्टांप एवं पंजीयन विभाग-प्रमुख सचिव, स्टांप एवं पंजीयन विभाग के साथ-साथ प्रमुख सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का अतिरिक्त प्रभार
विज्ञापन
विज्ञापन

5. निवेदिता शुक्ला वर्मा- प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग- वर्तमान के साथ प्रमुख सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार
6. नवीन कुमार जीएस-विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा प्रबंध निदेशक मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन-विशेष सचिव, कृषि विभाग
7. वी. हेकाली झिमोमी-सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग-वर्तमान के साथ प्रबंध निदेशक मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार
8. अरविंद कुमार सिंह-निदेशक, नेडा एवं विशेष सचिव, गैर परंपरागत उर्जा स्रोत-विशेष सचिव, पशुधन विभाग 
9. अमृता सोनी-विशेष सचिव ऊर्जा विभाग-वर्तमान के साथ निदेशक, गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत का अतिरिक्त प्रभार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed