फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transfer of clerks in BSA office

सालों से जमे बाबुओं का होगा ट्रांसफर

Fri, 25 Jul 2014 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Jul 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
transfer of clerks in BSA office

बेसिक शिक्षा विभाग से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सालों से जमे बाबुओं

विज्ञापन
को हटाया जाएगा। इसके तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में छह साल से जमे बाबुओं को ट्रांसफर किया जाएगा।

उन्हें गैर जिलों में भी भेजा जा सकता है। जबकि दो साल से एक ही काम देखने वालों को दूसरा काम सौंपा जाएगा।

शासन ने बेसिक शिक्षा निदेशक को इस संबंध में निर्देश देते हुए कहा है कि ऐसे बाबुओं को चिह्नित करते हुए कार्रवाई की जाए।


बेसिक शिक्षा का अधिकतर काम बेसिक शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों से ही होता है। बीएसए कार्यालय में तैनात रहने वाले बाबू जल्द वहां से हटना नहीं चाहते हैं। बाबू जैसा चाहते हैं अधिकारियों से अपने हिसाब से काम कराते हैं।

प्रदेश स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठकों में कई बेसिक शिक्षा अधिकारी इसकी शिकायत भी कर चुके हैं। इसलिए यह फैसला किया गया है कि बीएसए कार्यालय में छह साल से जो भी बाबू जमे हैं उनका दूसरे स्थानों पर तबादला किया जाएगा।

वहीं जिन बाबुओं के खिलाफ गंभीर शिकायतें हैं उन्हें बीएसए कार्यालय से हटाकर स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। इसी तरह शिक्षकों से बाबुओं का काम नहीं लिया जाएगा।

किसी बीएसए की यदि यह शिकायत मिलती है कि वह शिक्षकों से बाबुओं का काम ले रहा है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed