फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transfer of basic teachers: Teachers reached Directorate of Education lucknow

यूपी बेसिक शिक्षकों का तबादला: शिक्षा निदेशालय पहुंचे शिक्षक, घंटों चले प्रदर्शन के बाद निदेशक से हुई वार्ता

Mon, 25 Sep 2023 07:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 25 Sep 2023 07:42 PM IST
सार

धरने पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि जिले के अंदर परस्पर तबादले का शासनादेश जनवरी 2023 में जारी हुआ। इसके अनुसार इस प्रक्रिया को गर्मी की छुट्टियों में पूरा कर लेना था लेकिन विभाग नहीं कर सका।

विज्ञापन
Transfer of basic teachers: Teachers reached Directorate of Education lucknow
धरने पर बैठे प्राइमरी शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में जिले के अंदर परस्पर तबादले के लिए सोमवार को फिर प्रदेश भर के शिक्षक बेसिक शिक्षा निदेशालय पहुंचे। धरने पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि सभी आवश्यक औपचारिकता पूरी करने के बाद भी उनका तबादला नहीं किया जा रहा है। इससे शिक्षक काफी परेशान हैं। दोपहर बाद शिक्षकों की बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव से सकारात्मक वार्ता हुई है।

विज्ञापन


धरने पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि जिले के अंदर परस्पर तबादले का शासनादेश जनवरी 2023 में जारी हुआ। इसके अनुसार इस प्रक्रिया को गर्मी की छुट्टियों में पूरा कर लेना था लेकिन विभाग नहीं कर सका। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से यह प्रक्रिया पिछड़ती गई। सात माह बाद इसकी सारी औपचारिकता पूरी की गई तो अब कहा जा रहा है कि जाड़े की छुट्टियों में इसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


तबादला न होने से कोई शिक्षक 100 किलोमीटर तो कोई इससे अधिक की दूरी प्रतिदिन तय कर रहा है। उन्होंने कहा कि तबादले की प्रक्रिया एक दिन में पूरी की जा सकती है लेकिन अधिकारी इसे टरका रहे हैं। वहीं अगर शिक्षकों की पदोन्नति इससे पहले हो जाएगी तो उनका पेयर (जोड़ा) भी टूट जाएगा। इसलिए तबादले की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना दे रहे शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल से बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने मुलाकात की। उन्होंने बताया कि चूंकि शासन की ओर से जारी जीओ में यह उल्लेख था कि गर्मी और जाड़े की छुट्टियों में तबादला प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसलिए जीओ में संशोधन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से इसके संशोधित होते ही प्रक्रिया पूरी करा दी जाएगी। शिक्षकों ने जल्द इस पर कार्यवाई न होने पर दोबारा धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed