फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transfer of all policemen of vigilance team

Lucknow News: ... आगरा, कानपुर, बांदा, झांसी, गोरखपुर बस्ती के विशेष ध्यानार्थ विजिलेंस टीम के पुलिसकर्मियों का तबादला, एसडीओ-जेई पर मेहरबानी

Sun, 26 Feb 2023 07:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
Transfer of all policemen of vigilance team
- बिजली चोरी पकड़ने के बाद वसूली के खेल का मामला
विज्ञापन

- विभागीय जांच के हुए थे आदेश, इंस्पेक्टर समेत रेड टीम के सभी पुलिसकर्मियों के किए तबादले
- बिजली विभाग के एक भी अफसर पर अब तक कार्रवाई नहीं, बचाने का प्रयास
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बिजली चोरी पकड़ने के बाद वसूली का खेल करने के मामले में रेड टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया। इंस्पेक्टर समेत चारों पुलिसकर्मियों का अलग-अलग जिलों में तबादला किया गया है। हालांकि अभी तक बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर मेहरबानी बरकरार है। अफसर जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई करने का हवाला दे रहे हैं।
बिजली विभाग व सतर्कता की संयुक्त टीम ने 12 जनवरी को राजभवन उपखंड इलाके में रेड की थी। इसमें अनिल श्रीवास्तव नाम के ग्राहक के मकान में बिजली चोरी पकड़ी थी। वीडियो भी बनाया था, लेकिन रकम लेकर मामला रफादफा कर दिया था। एफआईआर दर्ज नहीं की थी। अमर उजाला ने इसका खुलासा किया था। तब डीजी यूपीपीसीएल एसएन साबत ने जांच के आदेश दिए थे। यूपीपीसीएल के सीओ जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच के बाद यूपीपीसीएल के एसपी कैप्टन एमएम बेग ने रेड टीम में शामिल इंस्पेक्टर प्रेमचंद्र मिश्रा का आगरा, दरोगा शिव करन यादव का बांदा, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार का झांसी व अमजद खान का बस्ती तबादला कर दिया है। विभागीय जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर इन पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


आखिर कब होगी कार्रवाई
रेड टीम में एसडीओ श्रीनिवास, एसडीओ आशुतोष तिवारी, जेई अजय गुप्ता, जेई बृज किशोर, जेई अभिनव भी शामिल थे। जांच इन सभी की भी चल रही है। हालांकि अब तक विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सवाल है कि आखिर इन अफसरों पर कब कार्रवाई होगी। जब जांच शुरू हुई थी तो तीन दिन में पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। दस दिन बाद भी जांच अधूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तबादला कहीं बचाने का खेल तो नहीं
रेड टीम में हेड कांस्टेबल अखिलेश प्रताप सिंह भी शामिल था। कुछ समय पहले ही उसका कानपुर नगर तबादला हो गया था। मामले में उसकी भी भूमिका जांची जा रही है। वह वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है। सख्त विभागीय कार्रवाई करने के बजाए सभी के तबादला कर देने से अफसरों की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आशंका है कि बड़ी कार्रवाई से बचाने के लिए ऐसा किया गया है। हालांकि उच्चाधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं।


प्रकरण की जांच सीओ कर रहे हैं। जांच जल्द पूरी होगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जो लोग भी गड़बड़ी में शामिल होंगे उन पर कार्रवाई होगी।
- प्रज्ञा मिश्रा, एएसपी, यूपीपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed