{"_id":"5a7404734f1c1baa1b8b5079","slug":"transfer-of-26-ips-officers-including-adg-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"26 IPS Transfer: लखनऊ और बरेली के एडीजी-आईजी समेत 26 अफसरों के तबादले, यहां देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 IPS Transfer: लखनऊ और बरेली के एडीजी-आईजी समेत 26 अफसरों के तबादले, यहां देखें लिस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 02 Feb 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर लिस्ट
- फोटो : amar ujala
यूपी सरकार ने शुक्रवार को 26 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद के एडीजी राजीव कृष्ण लखनऊ जोन के नए एडीजी और आईजी टेलीकॉम सुजीत पांडेय लखनऊ परिक्षेत्र के नए आईजी बनाए गए हैं।
वहीं, लखनऊ जोन एडीजी अभय कुमार प्रसाद को एडीजी ईओडब्ल्यू और आईजी रेंज जयनारायन सिंह को पीएसी मुख्यालय का आईजी बनाया गया है। मिर्जापुर रेंज के आईजी प्रेम प्रकाश बरेली जोन के नए एडीजी और डीजीपी मुख्यालय में तैनात डीके ठाकुर बरेली रेंज के आईजी होंगे।
इसी तरह फैजाबाद के आईजी विजय प्रकाश को आईजी पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ में तैनात किया गया है। वहीं, डीजी वाराणसी जोन विश्वजीत महापात्र को डीजी एसीओ लखनऊ बनाया गया है, जबकि प्रतीक्षारत पीवी रामाशास्त्री को एडीजी जोन वाराणसी बनाया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर जोन के आईजी मोहित अग्रवाल को लोक शिकायत, लखनऊ का आईजी बनाया गया है। जबकि गोरखपुर जोन के ही आईजी/डीआईजी नीलाब्जा चौधरी को आईजी गोरखपुर बनाया गया है।

Trending Videos
बिगड़े पुलिस ढांचे में सुधार की कोशिश
ट्रांसफर लिस्ट
- फोटो : amar ujala
इस तबादले के आसार पहले ही लगाए जा रहे थे। माना जा रहा है कि इससे जिलों में बिगड़े पुलिस ढांचे में सुधार की कोशिश हो रही है। विभिन्न जोनों में अलग-अलग व्यवस्था होने की आवाज पुलिस महकमे में भी उठने लगी थी।
पूछा जा रहा था कि जब पूरे प्रदेश में जोनल आईजी के पद पर एडीजी को तैनात किया गया है तो गोरखपुर में ऐसा क्यों नहीं है? गोरखपुर में आईजी आईजी को तो मुरादाबाद में डीआईजी डीआईजी को रिपोर्ट कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस विसंगति को सुधारने की कवायद की गई है।

15 अफसर बनेंगे कप्तान
जिलों में कप्तानी का इंतजार कर रहे 2013 बैच के 15 अफसरों को भी मौका दिया जाएगा। बतौर एएसपी ये चार साल का समय जिलों में पूरा कर चुके हैं। पिछले साल 2012 बैच के अफसरों को जिलों में बतौर पुलिस कप्तान भेजा गया था।