फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transfer in police department in uttar pradesh.

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी, इसी हफ्ते हो सकते हैं बड़े अफसरों के ट्रांसफर

Mon, 24 Sep 2018 03:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Sep 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
transfer in police department in uttar pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस महकमे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़े फेरबदल की तैयारी है। फील्ड में भेजे जाने वाले अच्छे अफसरों की सूची तैयार हो रही है। वहीं, फील्ड में बेहतर परिणाम न देने वाले पुलिस अधिकारियों को भी साइडलाइन करने के लिए उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मौजूदा समय डीजी रैंक के दो पद खाली हैं। इसमें फायर सर्विसेज में डीजी प्रवीण सिंह के जून में रिटायर होने के बाद से अब तक कोई डीजी नहीं तैनात किया गया है। यहां सिर्फ एक आईजी की तैनाती है, जबकि दो पद डीआईजी और एक पद एडीजी का रिक्त है।
विज्ञापन


इसी तरह पिछले माह सूर्य कुमार शुक्ला के रिटायरमेंट के बाद से होमगार्ड में भी डीजी का पद खाली चल रहा है। यहां भी आईजी और डीआईजी (आईपीएस) के पद हैं, लेकिन नियुक्ति किसी की नहीं है। जबकि एसपी का एक भी पद नहीं हैं, लेकिन प्रतिभा अंबेडकर को एसपी होमगार्ड के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कुछ जोन के एडीजी और रेंज के आईजी व डीआईजी भी बदले जा सकते हैं। इसमें गोरखपुर के अलावा दो अन्य जोन शामिल है। पश्चिमी और मध्य यूपी में तैनात दो आईजी को आपस में बदलने की चर्चा है। डीजीपी मुख्यालय में तैनात कुछ अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा हाल ही प्रमोशन पाने वाले कुछ आईपीएस अफसरों को जिलों की कमान देने के लिए अलग अलग अफसरों से फीडबैक लिया जा रहा है।

गृह विभाग और डीजीपी मुख्यालय ने शुरू कर दी तैयारी

माना जा रहा है कि अब तक त्यौहारों का इंतजार किया जा रहा था। पहले जन्माष्टमी और फिर मुहर्रम की वजह से सूची तैयार नहीं की जा सकी थी। अब गृह विभाग और डीजीपी मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इसी हफ्ते बड़े अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed