फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transfer in LDA in Lucknow.

यूपी: एलडीए में तबादलों का धमाका, एक साथ 1046 कर्मचारियों के ट्रांसफर

Tue, 05 Jul 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Jul 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
 transfer in LDA in Lucknow.
- फोटो : demo pic

सोमवार को एलडीए में तबादला बम फूटा। एलडीए वीसी सत्येंद्र सिंह ने एक साथ 1046 कर्मचारियों के तबादले किए हैं। प्राधिकरण में कुल 2056 कर्मचारी हैं यानी आधे कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। तबादलों को एक जुलाई से ही प्रभावी मान लिया गया है। एकमुश्त तबादलों के आदेश ने पूरे प्राधिकरण को सकते में ला दिया है। तबादला का आदेश करने के बाद वीसी रविवार को ही शंघाई (चीन) की विदेश यात्रा पर चले गए हैं। अब कर्मचारी वीसी के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन


29 जून को हुआ तबादला का आदेश पांच दिन तक प्राधिकरण में दबा रहा। किसी को इस आदेश की कानों-कान खबर तक नहीं हुई। सोमवार को अचानक से सामने यह आदेश सामने आया। सभी विभागों के वरिष्ठ नियंत्रक अधिकारियों को इसकी कॉपी सोमवार को वीसी कार्यालय से भेजी गई। कर्मचारियों को जब एकमुश्त तबादले के आदेश की जानकारी मिली तो सुबह से ही इसकी जानकारी करने में जुट गए। दोपहर तक तो पूरा आदेश प्राधिकरण के साथ संबंधित कार्यालयों में भी पहुंचा गया। करीब 40 पेज की सूची में कर्मचारियों के नाम, उनकी मौजूदा तैनाती और नवीन तैनाती की जानकारी इस आदेश के साथ संलग्न की गई थी। 
विज्ञापन


ज्यादातर तबादले प्राधिकरण भवन गोमतीनगर से बाहर किए गए हैं। ऐसे में कर्मचारियों को मुख्यालय छोडकर कम सुविधा वाले दफ्तरों जैसे लालबाग कार्यालय, साइट ऑफिस, 26जनसुविधा केंद्र, प्रवर्तन चौकियों पर ड्यूटी के लिए जाना होगा। इन कर्मचारियों की ड्यूटी की अटेंडेंस और वेतन भुगतान की प्रक्रिया भी तैनाती की जगह से ही पूरी की जाएगी। कर्मचारियों में गुस्से की एक वजह ये भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तबादला पाने वाले 1046 कर्मचारियों में 40 जेई और 110 बाबू शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर जेई और बाबू लंबे समय से प्राधिकरण भवन में ही टिकेहुए थे। अब इनको जनसुविधा केंद्रों पर शिकायत सुनने के लिए भेजा गया है। बाकी कर्मचारियों में माली, चौकीदार, सुपरवाइजर, मेट जैसे पद शामिल हैं।

पहली बार इतने बड़े पैमाने पर ट्रांसफर

 transfer in LDA in Lucknow.
डेमो पिक
संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन एनएन सिंह का कहना है कि कभी भी एकमुश्त इतने तबादले नहीं हुए। इससे पहले कम संख्या में जरूरत पड़ने पर तबादले होते रहे हैं।

एकमुश्त तबादले भले ही एलडीए में कर दिए गए हों। इसके उलट अब खुद अधिकारियों को इस पूरे महीने काम ठप होने का डर बना हुआ है। कई महत्वपूर्ण काम प्राधिकरण में इस समय चल रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री की प्राथमिकता की योजनाओं के अलावा नए आवासीय प्रोजेक्ट के काम भी शामिल हैं।

वीसी ने प्राधिकरण के हित में ही एकमुश्त तबादले का फैसला लिया है। इससे कुछ दिन के लिए काम प्रभावित हो सकता है। इसके उलट लंबे समय में इसके फायदे ही मिलेंगे। प्राधिकरण प्रशासन चुनौतियों से निबटने के लिए तैयार है। हमारी कोशिश प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति मजबूत करने और लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए है।
- अरुण कुमार, सचिव व प्रभारी वीसी, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed