फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transactions in bank accounts will reveal the secret of the conversion gang

Lucknow News: बैंक खातों में लेनदेन खोलेगा धर्मांतरण गिरोह का राज

Sun, 26 Jul 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Transactions in bank accounts will reveal the secret of the conversion gang
लखनऊ। मोहनलालगंज में पकड़े गए धर्मांतरण कराने वाले गिरोह की प्रदेश के कई जिलों में गहरी पैठ थी। पुलिस की छानबीन में इसका खुलासा हुआ है। सरगना डेनियल के बैंक खातों की पड़ताल की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के खातों में पैसे कहां -कहां से आए थे। पुलिस का कहना है कि बैंक खातों में हुए लेन-देन से गिरोह के कनेक्शन का पता चलेगा।
विज्ञापन

पुलिस को डेनियल के मोबाइल फोन से अहम जानकारी मिली है। वह यूपी के कई शहरों में लोगों के संपर्क में था। कॉल डिटेल रिकॉर्ड से इसका पता चला है। पुलिस की एक टीम फंडिंग करने वालों की सूची तैयार कर रही है। पुलिस तमिलनाडु से गिरोह को रकम भेजने वालों से पूछताछ करने जाएगी। माना जा रहा है कि पुलिस डेनियल को कस्टडी रिमांड पर लेकर उसके कनेक्शन का पता लगाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने डेनियल की पत्नी सुबला के बैंक खातों की भी पड़ताल की है। एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वंसथ कुमार के मुताबिक आरोपियों की संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। जानकारी जुटाई जा रही है कि आरोपियों ने कब-कब और कहां संपत्तियां खरीदी हैं। वर्ष 1998 में जब डेनियल लखनऊ आया था तो उसे किसने संपत्ति बेची थी, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मोहनलालगंज पुलिस ने शुक्रवार को गिरोह का राजफाश करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें चार महिलाएं थीं। गिरोह लोगों को लालच देकर ईसाई बनाता था। पुलिस ने 15 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। सूत्रों का कहना है कि ईसाई धर्म अपनाने वाले लोग पुलिस के सामने नहीं आ रहे हैं। शनिवार को भी पुलिस ने कुछ ग्रामीणों से संपर्क किया और उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed