फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   trains will be run at lucknow-sitapur track from diwali

जल्द ही लखनऊ-सीतापुर ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें, यहां देखें शिड्यूल

Mon, 10 Sep 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Sep 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
trains will be run at lucknow-sitapur track from diwali
लखनऊ-सीतापुर रेलवे लाइन पर काम करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ-सीतापुर रूट पर चल रहे आमान परिवर्तन के काम का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। नवंबर में दिवाली से लखनऊ-सीतापुर रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। यानी दोनों शहरों के रोजाना सफर करने वाले करीब 10 हजार यात्रियों की राह आसान होगी।
विज्ञापन


 ऐशबाग से सीतापुर के बीच आमान परिवर्तन के तहत बड़ी लाइन का ट्रैक तैयार करने का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बाकी कार्य में सिर्फ क्रॉसिंग एवं पुल का काम शामिल है। जहां काम पूरा हो चुका है, वहां पर ट्रैक की टेस्टिंग एवं ओएचई (बिजली लाइन) को दुरुस्त किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बीते शनिवार को उच्च अफसरों की टीम ने ऐशबाग से डालीगंज के बीच ट्रैक का निरीक्षण भी किया था। इस दौरान ओएचई वैन का संचालन करके ट्रैक की जांच भी की गई। बहुत जल्द ऐशबाग और डालीगंज के बीच मालगाड़ी चलाकर ट्रैक का परीक्षण किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी महीने शुरू होगा ऐशबाग से डालीगंज तक ट्रैक

trains will be run at lucknow-sitapur track from diwali
लखनऊ-सीतापुर रेलवे लाइन पर काम करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
बड़ी लाइन चालू होने के बाद गोरखपुर और गोमती नगर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर से सीतापुर तक जाएगी। यानी यह ट्रेन गोरखपुर से वाया गोमतीनगर होते हुए ऐशबाग जाएगी और फिर वहां से सीतापुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद सीतापुर से ऐशबाग आएगी और फिर गोरखपुर की राह पकड़ेगी।

रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर वीके पांडेय ने रविवार को बताया कि ऐशबाग से डालीगंज के बीच ट्रैक का कार्य पूरा हो गया जो सितंबर में ही चालू हो जाएगा। जबकि डालीगंज से सीतापुर तक ट्रैक का काम अक्तूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। 

गोमती पुर पर लगेगी जाली
पूर्वोत्तर रेलवे गोमती नदी पुल पर दोनों तरफ से जाली लगवाएगा। साथ ही इमरजेंसी में आने वाली ट्रेन को खड़े करने के लिए स्टैंड भी बनेगा। जाली लगाने के पीछे मंशा यह है कि नदी में कोई कूद न सके और राहगीर सुरक्षित रहे।

चलेंगी ये ट्रेनें

trains will be run at lucknow-sitapur track from diwali
 ये ट्रेनें चलेंगी
ट्रेन नंबर              कहां से कहां तक
52238 पैसेंजर     ऐशबाग-पीलीभीत
52250 पैसेंजर     ऐशबाग-मैलानी
15310 एक्सप्रेस  ऐशबाग-कासगंज
52242 पैसेंजर    ऐशबाग-मैलानी
52244 पैसेंजर    ऐशबाग-बरेली
52240 पैसेंजर   ऐशबाग-तिकुनिया
15320 एक्सप्रेस  ऐशबाग-पलिया कला
15313 एक्सप्रेस  ऐशबाग-बरेली
52246 पैसेंजर   ऐशबाग-मैलानी

90 फीसदी पूरा हुआ अमान परिवर्तन का काम
ऐशबाग से सीतापुर के बीच अमान परिवर्तन का कार्य 90 फीसदी पूरा हो चुका है। 10 फीसदी में क्रॉसिंग का काम बाकी है, जिसे तेज गति से पूरा किया जा रहा है। इस रूट पर नवंबर से ट्रेनोें का संचालन शुरू हो जाएगा। - आलोक कुमार श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed